ब्रेकिंग न्यूज़

साहिबगंज से अगवा 3 नाबालिगों को जमालपुर रेल पुलिस ने किया बरामद, तीनों को सुरक्षित परिजनों के किया हवाले शिवहर: लापता 12 साल के बच्चे को पुलिस ने एक घंटे के भीतर किया बरामद, परिजनों के चेहरे पर आई मुस्कान शराबबंदी वाले बिहार में होली की तैयारी में जुटे माफिया: गिट्टी लदे हाईवा से 50 लाख की शराब बरामद हड़ताल खत्म करने की अपील, विजय कुमार सिन्हा ने राजस्व विभाग के कर्मचारियों से कहा..पहले काम पर लौटें, तब मांगों पर किया जाएगा विचार Bihar News: बिहार के 50 हजार रिटायर शिक्षकों की पेंशन पर संकट, सामने आई यह बड़ी वजह Bihar News: बिहार के 50 हजार रिटायर शिक्षकों की पेंशन पर संकट, सामने आई यह बड़ी वजह Crime News: मुजफ्फरपुर ड्रम हत्याकांड, 5 साल पहले युवक ने बेरहमी से की थी गर्लफ्रेंड की हत्या, कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा Bihar News: मंत्री की एस्कॉर्ट गाड़ी ने दो मैट्रिक छात्रों को उड़ाया, दोनो गंभीर रूप से घायल; एक DMCH रेफर Bihar News: मंत्री की एस्कॉर्ट गाड़ी ने दो मैट्रिक छात्रों को उड़ाया, दोनो गंभीर रूप से घायल; एक DMCH रेफर गोपालगंज में शॉर्ट सर्किट से डीजल गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान

शिवहर के इस पुल को पार करने में लगता है डर, बड़ी अनहोनी की आशंका से सहमे लोग

शिवहर के इस पुल को पार करने में लगता है डर, बड़ी अनहोनी की आशंका से सहमे लोग

25-Jul-2019 02:13 PM

By 9

SHEOHAR: जिले का दाउदपुर-छपरा पुल किसी बड़े खतरे को दावत दे रहा है. इस पुल की जर्जर हालत देखकर किसी भी समय बड़ी दुर्घटना से इनकार नहीं किया जा सकता है. जिला प्रशासन की लापरवाही के चलते लोगों की जान पर आफत है लेकिन प्रशासन ने अभी तक इस पुल को दुरुस्त करने को लेकर कोई ठोस पहल नहीं की है. हैरान करने वाली बात यह है कि जर्जर हालत में होने के बाद भी इस पुल से यातायात को बंद नहीं किया गया है. पुल की तस्वीरें डराने वाली हैं. पुल के बीच का सपोर्टिंग पाया पानी में धंस चुका है. पुल के उपर बना गार्डर और पिलर का संपर्क टूट चुका है लेकिन किसी ने अभी तक इस पुल की मरम्मति को लेकर कोशिश नहीं की. फिलहाल बाढ़ के बीच भी इस पुल से लोग आ और जा रहे हैं. प्रशासन ने पुल को बंद करने की ना तो कोई कोशिश की है और ना ही कोई चेतावनी का बोर्ड ही लगाया है. पटना से सौरभ की रिपोर्ट