ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार के 71 हजार से अधिक स्कूलों में लागू होगी नई व्यवस्था, 1.33 करोड़ बच्चों का A से E तक ग्रेडिंग बिहार के 71 हजार से अधिक स्कूलों में लागू होगी नई व्यवस्था, 1.33 करोड़ बच्चों का A से E तक ग्रेडिंग बरेली की 'लेडी सिंघम' अंशिका वर्मा संग शादी रचाएंगे संभल के 'दबंग' SP केके बिश्नोई, राजस्थान में होंगे सात फेरे, जानिए इनकी कहानी Bihar Crime News : सिविल कोर्ट के वकील पर जानलेवा हमला, केस विवाद में अपराधियों ने चाकू से किया वार प्लीज पास कर देना, फेल हुई तो घर वाले…, मैट्रिक-इंटर की कॉपियों में छात्रों का उत्तर पढ़कर टीचर हैरान भारत के पास बचा है और कितना पेट्रोल-डीजल? किल्लत की अफवाहों पर केंद्र सरकार का जवाब भारत के पास बचा है और कितना पेट्रोल-डीजल? किल्लत की अफवाहों पर केंद्र सरकार का जवाब Bihar news : बिहार की राजनीति में बेटों की विरासत, Nitish Kumar से Lalu Yadav तक; पढ़िए बाकियों के नाम Bihar News: तेज रफ्तार कार ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, तीन युवक की मौत; एक की हाल ही में हुई थी शादी Bihar News: तेज रफ्तार कार ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, तीन युवक की मौत; एक की हाल ही में हुई थी शादी

बेगूसराय: मातम में बदला शादी समारोह, डीजे की धुन पर नाच रहे दूल्हे के भाई की गोली लगने से मौत

25-Aug-2019 04:31 PM

By 9

BEGUSARAI: जिले में एक शादी समारोह उस समय मातम में बदल गया जब समारोह के दौरान ही गोली लगने से दूल्हे के भाई की मौत हो गई. घटना जिले के बलिया थाना इलाके के मसूर चक की है. मृतक की पहचान खगड़िया जिले के मोहम्मद सद्दाम के तौर पर की गई है. बताया जा रहा है कि खगड़िया के अलौली थाना इलाके के फूलतौरा गांव के रहने वाले सद्दाम के छोटे भाई की शादी बेगूसराय जिले में बलिया इलाके के मसूरचक निवासी मोहम्मद अकबर की लड़की के साथ तय हुई थी. तय समय पर बारात भी लड़की वाले के यहां पहुंची जहां डीजे की धुन पर जब बाराती नाच रहे थे कि इसी बीच लड़की वालों की तरफ से किसी ने गोली चला दी. इस घटना में गोली सीधे जाकर दूल्हे के बड़े भाई के सिर में लगी जिसके चलते उसकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद लड़की वालों के यहां मातम पसरा है. बाद में घटना की जानकारी पुलिस को दी गई. पुलिस शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच कर रही है. बेगूसराय से जितेंद्र की रिपोर्ट