Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज Railway News : बिहार को रेलवे की बड़ी सौगात! पटना-अहमदाबाद समेत 3 नई ट्रेनों को मंजूरी, यात्रियों की बढ़ेगी सुविधा Patna Airport : पटना एयरपोर्ट से बड़ा बदलाव! इस शहर के लिए पहली सीधी फ्लाइट शुरू, 4 साल बाद रात में फिर से उड़ान सेवा बहाल Bihar weather update : बिहार में आंधी-बारिश का तांडव! 34 जिलों में तबाही, 70 किमी/घंटा हवा से फसलें बर्बाद, बिजली गुल बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार
21-Mar-2024 05:46 PM
By First Bihar
PATNA: बड़ी खबर तीसरे चरण की शिक्षक बहाली परीक्षा से जुड़ी सामने आ रही है। बीपीएससी ने 9वीं-10वीं और 11वीं-12वीं के लिए 5 अप्रैल को आयोजित होने वाली शिक्षक बहाली परीक्षा को स्थगित कर दिया है। आयोग जल्द ही परीक्षा की नई तारीख जारी करेगा।
आयोग के सचिव रवि भूषण ने सभी जिलों के डीएम को पत्र लिखा है। जिलों के डीएम को लिखे इस पत्र में कहा गया है कि 5 अप्रैल को आयोजित होने वाली अध्यापक नियुक्ति परीक्षा के संबंध में आयोग की 11वीं बैठक में लिए गए निर्णय के आलोक में शिक्षा विभाग एवं अनुसूचित जाति जनजाति कल्याण विभाग के अंतर्गत विद्यालय अध्यापक नियुक्ति प्रतियोगिता परीक्षा Tre 3 स्थगित कर दी गई है।
बता दें कि पेपर लीक के कारण 15 मार्च की परीक्षा पहले ही रद्द हो चुकी है। एक दिन पहले ही यानी 20 मार्च को आयोग ने 15 मार्च को हुई दोनों पालियों की परीक्षा को रद्द कर दिया था। इस मामले में 300 से अधिक अभ्यर्थियों को जेल भेजा गया है। यह सभी झारखंड के हजारीबाग में पेपर सॉल्व करते पकड़े गए थे। इस मामले में EOU जांच कर रही है। ईओयू की रिपोर्ट पर बीपीएससी ने यह फैसला लिया था।
