ब्रेकिंग न्यूज़

आवाज़ उठाई तो बरसी लाठियां! बिहार के इस जिले में छेड़खानी के विरोध पर हिंसा, लोग सहमे Railway News : रेलवे कर्मचारियों के लिए खुशखबरी! राम नवमी से पहले सरकार का बड़ा फैसला; जानें फायदे Patna News : रामनवमी पर पटना लॉक! महावीर मंदिर जाने से पहले जरूर पढ़ लें ये ट्रैफिक अपडेट; जानें नया रूट प्लान Bihar News : आधार बनवाना हुआ मुश्किल! UIDAI के फैसले से छात्रों की बढ़ी परेशानी, जानिए क्या है नया अपडेट Bihar Politics : जेडीयू में बगावत! सांसद गिरधारी यादव की सदस्यता पर संकट, अपनी ही पार्टी ने उठाई अयोग्यता की मांग BIHAR NEWS : मोकामा में बवाल! आरोपी को पकड़ने गई पुलिस पर हमला, दारोगा लहूलुहान Bihar News : घर बनाने से पहले पढ़ लें ये खबर! बिहार में बदल गए निर्माण के नियम, सरकार ने जारी किया नया आदेश; यह सुविधाएं भी होगी ऑनलाइन BIHAR NEWS : राजस्व अधिकारियों को अल्टीमेटम, आज काम पर नहीं लौटे तो जाएगी नौकरी; सरकार बोली- अब नहीं चलेगी हड़ताल Indian Railway : अब टिकट कैंसिल किया तो पैसा गया! रेलवे के नए नियम से इन लोगों पर कड़ी चोट; जानिए रिफंड लेने के लिए क्या करना होगा LPG उपभोक्ताओं को बड़ा झटका: अब गैस सिलेंडर बुकिंग के बीच बढ़ा इंतजार, सरकार ने लागू किए नए नियम

Home / news / BPSC टॉपर बने सीतामढ़ी के उज्जल कुमार उपकार, वैशाली में प्रखंड कल्याण पदाधिकारी...

BPSC टॉपर बने सीतामढ़ी के उज्जल कुमार उपकार, वैशाली में प्रखंड कल्याण पदाधिकारी के पद पर हैं तैनात, बोले..IPS शिवदीप लांडे को देखकर चढ़ा था वर्दी पहनने का शौक

26-Nov-2024 10:16 PM

By FIRST BIHAR EXCLUSIVE

VAISHALI: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 69वीं संयुक्त परीक्षा का फाइनल रिजल्ट मंगलवार की देर शाम जारी कर दिया है। रिजल्ट जारी होते ही सफल अभ्यर्थियों में खुशी की लहर दौड़ गई। इस परीक्षा में कुल 470 कैंडिडेट्स ने सफलता हासिल की है। सफल कैंडिडेट्स में सीतामढ़ी जिले के उज्ज्वल कुमार उपकार ने टॉप रैंक हासिल कर अपने गांव, शहर ही नहीं बल्कि जिले का नाम रोशन किया है। 


उज्ज्वल फिलहाल वैशाली जिले में गोरौल प्रखंड में कल्याण पदाधिकारी के पद पर तैनात हैं। बिहार लोक सेवा आयोग के 69 वीं संयुक्त परीक्षा में वैशाली जिले के गोरौल प्रखंड में पदस्थापित उज्ज्वल कुमार उपकार ने प्रथम रैंक हासिल किया है। उज्ज्वल ने बताया कि बीपीएससी परीक्षा में प्रथम रैंक आने का पहले तो विश्वास ही नहीं हो रहा था। 


उन्होंने बताया कि परीक्षा को लेकर वे काफी परिश्रम कर रहे थे। बताया कि  इंजीनियरिंग के नौकरी छोड़ने के बाद घर के सदस्यों एवं आसपास के अन्य लोगों एवं रिश्तेदार ने उज्जवल के माता-पिता को ताना दिया करते थे। कि यह लड़का इंजीनियर की नौकरी छोड़ कर कुछ नहीं कर पाएगा उज्ज्वल ने बताया कि बीएससी के 10 साल के इतिहास में पहली बार कोई हिंदी मीडियम से पढ़कर टॉपर बना है. 


पुलिस डिपार्मेंट के चुने के बारे में उज्जवल ने बताया की बिहार के तेज तर्रार आईपीएस अधिकारी शिवदीप लांडे जिस समय पटना के सिटी एसपी हुआ करते थे। उस समय उज्जवल पटना में रहकर पढ़ाई करने के दौरान उनके वर्दी को देखकर उसे भी वर्दी पहनने का शौक चढ़ा था। तभी से वह अपनी लक्ष्य को पाने के लिए जीतोड़ मेहनत करना शुरू कर दिया था. 


तीसरी बार में उज्जवल ने यह उपलब्धि हासिल की है. उज्ज्वल के पिता एक प्राइवेट शिक्षक है। वही मां आंगनवाड़ी सेविका है। दो भाई एवं एक बहन में सबसे बड़े उज्जवल के सफलता पर पूरे परिवार में खुशी का माहौल कायम हो गया है। बताया गया कि बहन बीपीएससी शिक्षिका है।

news image

वैशाली से विक्रमजीत की एक्सक्लुसिव रिपोर्ट..