Bihar News : आधार बनवाना हुआ मुश्किल! UIDAI के फैसले से छात्रों की बढ़ी परेशानी, जानिए क्या है नया अपडेट Bihar Politics : जेडीयू में बगावत! सांसद गिरधारी यादव की सदस्यता पर संकट, अपनी ही पार्टी ने उठाई अयोग्यता की मांग BIHAR NEWS : मोकामा में बवाल! आरोपी को पकड़ने गई पुलिस पर हमला, दारोगा लहूलुहान Bihar News : घर बनाने से पहले पढ़ लें ये खबर! बिहार में बदल गए निर्माण के नियम, सरकार ने जारी किया नया आदेश; यह सुविधाएं भी होगी ऑनलाइन BIHAR NEWS : राजस्व अधिकारियों को अल्टीमेटम, आज काम पर नहीं लौटे तो जाएगी नौकरी; सरकार बोली- अब नहीं चलेगी हड़ताल Indian Railway : अब टिकट कैंसिल किया तो पैसा गया! रेलवे के नए नियम से इन लोगों पर कड़ी चोट; जानिए रिफंड लेने के लिए क्या करना होगा LPG उपभोक्ताओं को बड़ा झटका: अब गैस सिलेंडर बुकिंग के बीच बढ़ा इंतजार, सरकार ने लागू किए नए नियम BIHAR NEWS : बख्तियारपुर-ताजपुर फोरलेन का काउंटडाउन शुरू! इस दिन से दौड़ेंगी गाड़ियां, 65% काम पूरा Bihar News : अब छुट्टी में भी होगी रजिस्ट्री! बिहार में 26, 29 और 31 मार्च को खुलेंगे रजिस्ट्रेशन ऑफिस, लोगों को बड़ा फायदा बिहार से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की तैयारी पूरी: पटना और गया से कई देशों के लिए विमान सेवा जल्द
04-Dec-2024 02:57 PM
By First Bihar
DARBHANGA : बिहार में सड़क हादसे के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर आए दिन लोगों की जान कहीं न कहीं जा रही है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला दरभंगा जिला के कमतौल मुख्य सड़क पर रघौली हाई स्कूल के समीप का बताया जा रहा है। जहां सड़क हादसे में 29 वर्षीय एक शिक्षक की मौत हो गई है। मृतक काजी बहेरा पंचायत के मध्य विद्यालय में शिक्षक हैं।
जानकारी के मुताबिक, जिला के कमतौल मुख्य सड़क पर रघौली हाई स्कूल के समीप सड़क हादसे में 29 वर्षीय एक शिक्षक की मौत हो गई है। मृतक काजी बहेरा पंचायत के मध्य विद्यालय में शिक्षक हैं। मृतक की पहचान मिथिलेश कुमार कुमार मधुकर के रूप में की गई है। घटना की सूचना मिलने के बाद विस्फी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। मौके से युवक के पॉकेट से डॉक्यूमेंट निकालकर शव की पहचान की गई। उसके बाद उसके परिजनों को सूचना दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
बताया जा रहा है कि, मृत शिक्षक मिथिलेश कुमार मधुकर अपने दो और भाइयों के साथ दरभंगा के दोनार गुमती के पास रहते थे। प्रतिदिन वह सुबह 5 से 5:30 बजे के बीच दरभंगा से काजी बहेरा मध्य विद्यालय के लिए निकल जाते थे। वह बीपीएससी पास कर पिछले वर्ष ही शिक्षक बने थे और अभी अविवाहित थे।
इधर, इस मामले में विस्फी थानाध्यक्ष अविनाश कुमार ने बताया कि घटना लगभग 6:30 बजे सुबह की है। बाइक सवार शिक्षक की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें दरभंगा से विद्यालय जाने के क्रम में कुचल दिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।