Bihar Board 10th Result 2026 : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट! क्या आज आएगा मैट्रिक का परिणाम? जानें पूरी डिटेल Bihar NH Projects : 26 हाईवे प्रोजेक्ट पर संकट! इस डेट तक मंजूरी नहीं तो सब रद्द, केंद्र की बड़ी चेतावनी Bihar News: अब 37 लाख की लग्जरी गाड़ी से चलेंगे मंत्री जी ! अफसरों की सवारी भी हुई अपग्रेड; पढ़िए क्या है पूरी खबर Bihar News : 20 दिन की चुप्पी के बाद CBI पर कोर्ट सख्त, अब दिल्ली से होगी मॉनिटरिंग! नीट छात्रा केस में बड़ा ट्विस्ट BPSC latest news : BPSC में बड़ा डिजिटल धमाका! ब्लॉकचेन में लॉक होंगी कॉपियां-मार्कशीट, पेपर लीक पर लगेगा ब्रेक Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज Railway News : बिहार को रेलवे की बड़ी सौगात! पटना-अहमदाबाद समेत 3 नई ट्रेनों को मंजूरी, यात्रियों की बढ़ेगी सुविधा Patna Airport : पटना एयरपोर्ट से बड़ा बदलाव! इस शहर के लिए पहली सीधी फ्लाइट शुरू, 4 साल बाद रात में फिर से उड़ान सेवा बहाल Bihar weather update : बिहार में आंधी-बारिश का तांडव! 34 जिलों में तबाही, 70 किमी/घंटा हवा से फसलें बर्बाद, बिजली गुल बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी
10-Feb-2024 09:28 AM
By First Bihar
PATNA: शिक्षक भर्ती के लिए बीपीएससी द्वारा आयोजित परीक्षा में फर्जीवाड़े के आरोप में शिक्षा विभाग ने बड़ा एक्शन लिया है। शिक्षा विभाग ने अपने बदले दूसरे को परीक्षा में बैठाने के आरोप में मुजफ्फरपुर के तीन शिक्षकों को सेवा से बर्खास्त करने का आदेश जारी कर दिया है। तीनों शिक्षकों ने बीपीएससी शिक्षक बहाली की पहले चरण की परीक्षा में फर्जीवाड़ा कर अपने बदले दूसरे को परीक्षा में बैठाया था।
मुजफ्फरपुर के जिला शिक्षा पदाधिकारी अजय कुमार सिंह ने बताया है कि बीते 13 जनवरी को सकरा प्रखंड में पहले चरण की परीक्षा के बाद नियुक्त विद्यालय अध्यापकों के थंब इंप्रेशन का दिन निर्धारित किया गया था। इसमें सकरा हाईस्कूल, भरवारी के शिक्षक अनिश कुमार उपस्थित नहीं हुए। इसके बाद पांच फरवरी को भी वे थंब इंप्रेशन कराने के लिए उपस्थित नहीं हुए। इससे स्पष्ट है कि उन्होंने बीपीएससी टीआरई परीक्षा में फर्जीवाड़ा किया है। इसके आलोक में शिक्षक अनिश कुमार को सेवा से बर्खास्त किया गया है।
वहीं 20 और 21 जनवरी को एसकेकेएसडी उच्च माध्यमिक विद्यालय, जैतपुर के शिक्षक सतीश कुमार भी थंब इंप्रेशन के दौरान अनुपस्थित पाए गए हैं। पांच फरवरी को भी बुलाने पर वे उपस्थित नहीं हुए। कार्रवाई से बचने के लिए उन्होंने पद से अपना इस्तीफा विभाग को भेजा है। सतीश कुमार ने परीक्षा में फर्जीवाड़ा कर अपने स्थान पर दूसरे व्यक्ति को परीक्षा में शामिल कराया था। उनके खिलाफ कार्रवाई करते हुए उनको सेवा से बर्खास्त किया गया है। इसके अलावा मुरौल मिडिल स्कूल के एक शिक्षक को बर्खासत किया गया है। इसके अलावा 10 अन्य शिक्षक भी बर्खास्तगी के घेरे में आ गए हैं।