ब्रेकिंग न्यूज़

25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम

Home / news / BPSC Protest: गांधी मैदान में छात्र संसद की नहीं मिली अनुमति, PK के...

BPSC Protest: गांधी मैदान में छात्र संसद की नहीं मिली अनुमति, PK के साथ धरना पर बैठने वाले थे BPSC से री एग्जाम की मांग कर रहे अभ्यर्थी

29-Dec-2024 07:33 AM

By First Bihar

PATNA : बीपीएससी अभ्यर्थियों को गांधी मैदान में छात्र संसद कार्यक्रम के लिए अनुमति नहीं दी गई। अपर जिला दंडाधिकारी ने जन सुराज पार्टी के अध्यक्ष मनोज भारती को पत्र के जरिए इसकी सूचना दी है। पत्र में लिखा है कि आपका पत्र 28 दिसंबर 2024 को शाम साढ़े पांच बजे प्राप्त हुआ, लेकिन गांधी मैदान में गांधी मूर्ति के समक्ष किसी भी कार्यक्रम की अनुमति नहीं दी जाती है। 


वहीं, अपर जिला दंडाधिकारी ने अनुमति नहीं देने का कारण भी बताया है। इसमें कहा गया है कि गांधी मैदान के किसी भी हिस्से में कोई भी कार्यक्रम करने के लिए पटना प्रमंडल आयुक्त के यहां 45 दिन पहले आवेदन देना पड़ता है। इसके अलावा अपर जिला दंडाधिकारी ने बताया कि पटना के गांधी मैदान में अभी डिजनीलैंड मेला, कश्मीरी ऊलेन मेला का आयोजन हो रहा है।  इसके अलावा कृषि विभाग बागवानी महोत्सव की तैयारी चल रही है।इसके साथ ही सरस मेला ख़त्म हुआ है तो जगह -जगह पर बांस-बल्ले भी रखे हुए हैं। ऐसे में गांधी मैदान में कहीं पर भी जगह उपलब्ध नहीं है। 


मालूम हो कि, BPSC 70वीं पीटी परीक्षा रद्द कराने की मांग को लेकर BPSC अभ्यर्थियों का दोपहर 12 बजे से रविवार को गांधी मैदान में गांधी प्रतिमा के नीचे धरना प्रदर्शन होने वाला था। कार्यक्रम का नाम दिया गया है 'छात्र संसद'. इसमें जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर भी शामिल होते। वहीं बिहार लोक सेवा आयोग अपने पुराने स्टैंड पर कायम है कि पूरी परीक्षा रद्द नहीं होगी। 


इधर, शनिवार को ही शाम में बिहार लोक सेवा आयोग ने एक प्रेस रिलिज जारी करके कह दिया है कि हमारे पास पूरे बिहार की परीक्षा को रद्द किए जाने का कोई भी प्रस्ताव नहीं है। उन्होंने कहा कि पूरे बिहार की परीक्षा रद्द किए जाने का कोई सवाल ही पैदा नहीं होता है। चार जनवरी को बापू सभागार की परीक्षा होगी और अभ्यर्थियों से अनुरोध है कि वह मुख्य परीक्षा में लग जाएं। प्रेस रिलिज में यह भी कहा गया कि अभी तक बीपीएससी की पूरे बिहार की परीक्षा को रद्द किए जाने को लेकर जो कुछ कहा जा रहा है। उसके पक्ष में एक भी सबूत आयोग के सामने पेश नहीं किया गया है, इसीलिए आयोग का मानना है कि इस संबंध में कोई भी विचार या प्रस्ताव विचाराधीन ही नहीं हैं।