बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली बिहार में सनसनीखेज वारदात… पति और सौतेली मां ने रची खौफनाक साजिश, फांसी पर लटकाने की कोशिश; बच्चों की बहादुरी से बची मां की जान पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी BJP विधायक के बेटे को रौब दिखाना पड़ा महंगा, जाम में हूटर बजाने पर SDM से भिड़े; फॉर्च्यूनर सीज BJP विधायक के बेटे को रौब दिखाना पड़ा महंगा, जाम में हूटर बजाने पर SDM से भिड़े; फॉर्च्यूनर सीज इलाज कराने आई बच्ची के साथ दरिंदगी… छपरा के अस्पताल में शर्मनाक वारदात, आरोपी कर्मी गिरफ्तार NSMCH बिहटा में तीन दिवसीय बीसीएमई कार्यशाला सम्पन्न, वर्कशॉप में 30 डॉक्टरों ने लिया हिस्सा NSMCH बिहटा में तीन दिवसीय बीसीएमई कार्यशाला सम्पन्न, वर्कशॉप में 30 डॉक्टरों ने लिया हिस्सा
13-Jul-2022 06:32 AM
PATNA: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) पेपर लीक मामले में बड़ी कारवाई की गई है. इस वक्त जो ताजा जानकारी सामने आ रही है, उसके मुताबिक डीएसपी रंजीत रजक को गिरफ्तार कर लिया गया है। रजक बिहार स्पेशल आर्म्ड पुलिस-14 में तैनात हैं। जांच कर रही एसआईटी की टीम ने सोमवार को हिरासत में लिया था, और उनसे लंबी पूछताछ की थी। इस दौरान एसआईटी को डीएसपी के खिलाफ कई सबूत हाथ लगे। इसके बाद कल यानी मंगलवार को डीएसपी रंजीत रजक को गिरफ्तार कर लिया गया। बताया जा रहा है कि रजक पर पहले से भी कई मुक़दमे चल रहे हैं।
आपको बता दें, DSP रंजीत रजक को ईओयू के मामले में चार्जशीटेड किया गया है। उनपर कई गंभीर आरोप लगे हैं। आरोप है कि उन्होंने एसएससी परीक्षा की ओएमआर शीट को निकालकर खाली छोड़ी गई जगहें भरकर परिणाम को प्रभावित किया है। उनके अलावा 20 अन्य लोग भी नामजद आरोपी हैं।
पेपर लीक मामले में मुख्य आरोपी शक्ति कुमार की गिरफ्तारी के बाद डीएसपी रंजीत रजक की संदिग्ध भूमिका के बारे में जानकारी मिली थी। शक्ति से पूछताछ में एसआईटी को डीएसपी के खिलाफ कई सबूत हाथ लगे, जिसके बाद उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया गया। जब उनसे सवाल पूछे जा रहे थे तब वे जांच में बाधा डालने लगे। मंगलवार को टीम ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल टीम अन्य बिन्दुओं पर भी जांच कर रही है।