ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: ड्यूटी पर जा रहे बाइक सवार युवक की गोली मारकर हत्या, ताबड़तोड़ फायरिंग से इलाके में हड़कंप Bihar Crime News: ड्यूटी पर जा रहे बाइक सवार युवक की गोली मारकर हत्या, ताबड़तोड़ फायरिंग से इलाके में हड़कंप Bihar Assembly : तो क्या फिर रद्द होगी सुनील सिंह की सदस्यता ? सदन में हुई गाली-गलौज की घटना पर बोले मंत्री अशोक चौधरी - सभापति जल्द लेंगे एक्शन बिहार का गालीबाज दारोगा: युवक को गाली देते पुलिसकर्मी का वीडियो वायरल, SP ने दिए जांच के आदेश Bihar Assembly : ‘नीतीश कुमार कमजोर नेतृत्व दिख रहा है ...', बोले तेजस्वी यादव .... CM को डिमेंशिया नहीं हुआ है तो क्यों विदेश में करवाते हैं इलाज Success Story: पिता बनाना चाहते थे डॉक्टर पर, बेटे ने रियल्स के दम पर खड़ा किया करोड़ों का साम्राज्य; जानिए पूरी कहानी और कैसे बदली किस्मत BIHAR NEWS : मंत्री अशोक चौधरी और सुनील सिंह में भिडंत, गाली -गलौज तक पहुंच गई बात, सभापति ने विपक्ष को किया मार्शल आउट Bihar Assembly: बिहार विधानसभा में फिर से उठा घोड़पड़ास का मामला, बीजेपी विधायक ने अपनी ही सरकार से पूछे सवाल Bihar Assembly: बिहार विधानसभा में फिर से उठा घोड़पड़ास का मामला, बीजेपी विधायक ने अपनी ही सरकार से पूछे सवाल बिहार विधान परिषद में दिखा अनोखा नजारा, समय होने के बाद अपनी सीट पर बैठे रहे विपक्षी सदस्य; लेकिन नहीं बजी बेल; जानिए वजह

BPSC Paper Leak : आरोपी DSP रंजीत रजक होंगे सस्पेंड, करीबियों की भी होगी जांच

BPSC Paper Leak : आरोपी DSP रंजीत रजक होंगे सस्पेंड, करीबियों की भी होगी जांच

14-Jul-2022 09:54 AM

PATNA : BPSC पेपर लीक मामले में जांच कर रही एसआईटी ने डीएसपी रंजीत रजक के करीबियों पर नकेल कसना शुरू कर दिया है। रंजीत रजक का सस्पेंड होना भी तय है। इस मामले में उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है और उनके निलंबन की कार्यवाही भी जल्द पूरी कर ली जाएगी। रंजीत रजक के खिलाफ एक और पुराने मामले में विभागीय स्तर पर जांच की भी तैयारी है। एसआईटी रंजीत कुमार रजक के करीबियों के बीटीएससी परीक्षा करने के बिंदुओं की भी जांच करेगी। आपको बता दें कि पिछले 10 साल के अंदर रजक के कई करीबियों ने बीपीएससी की परीक्षा पास की है। इस मामले की एसआईटी गंभीरता से जांच कर रही है।


बीपीएससी पेपर लीक मामले में गिरफ्तार डीएसपी रंजीत कुमार रजक के साथ उनके भाइयों और करीबियों की मुश्किलें बढ़नी तय है। गिरफ्तारी के बाद जेल भेज गए डीएसपी के भाइयों और उनके बहनोई समेत कुछ करीबियों के बीपीएससी परीक्षा पास करने की जांच होगी। एसआईटी ने इसपर काम शुरू कर दिया है। एसआईटी इसे लेकर बिहार लोक सेवा आयोग के संपर्क में हैं। डीएसपी रंजीत कुमार रजक और बीपीएससी पेपर लीक के मुख्य अभियुक्त शक्ति कुमार के बीच सांठगांठ के पुख्ता साक्ष्य हाथ लगने के बाद उन्हें एसआईटी की तरफ से गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ के दौरान उन्होंने जांच में सहयोग नहीं किया हालांकि उनके खिलाफ कई अहम सुराग हाथ लगे हैं।


आपको बता दें, पिछले 12 जुलाई को डीएसपी रंजीत कुमार रजक की गिरफ्तारी की गई थी। रजक बिहार स्पेशल आर्म्ड पुलिस-14 में तैनात हैं। जांच कर रही एसआईटी की टीम ने सोमवार को हिरासत में लिया था, और उनसे लंबी पूछताछ की थी। इस दौरान एसआईटी को डीएसपी के खिलाफ कई सबूत हाथ लगे थे, जिसके बाद मंगलवार को डीएसपी रंजीत रजक को गिरफ्तार कर लिया गया था।