ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई

Home / news / BPSC पास शिक्षक ने प्राचार्य के WhatsApp पर भेजा इस्तीफा, कहा-होली-दीपावली जैसे त्योहार...

BPSC पास शिक्षक ने प्राचार्य के WhatsApp पर भेजा इस्तीफा, कहा-होली-दीपावली जैसे त्योहार में एक दिन छुट्टी मिलेगी तो कैसे करेंगे काम

13-Dec-2023 06:46 PM

By First Bihar

DARBHANGA: BPSC पास करीब सौ शिक्षकों ने अभी तक अपना इस्तीफा दे दिया है। नवनियुक्त शिक्षकों के इस्तीफे का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। टीचर की नौकरी छोड़ने वालों में ज्यादातर यूपी के रहने वाले हैं। उत्तर प्रदेश के एक और शिक्षक भी इसमें शामिल हो गये हैं। जिनकी प्रतिनियुक्ति दरभंगा में हुई थी।


 यूपी के रहने वाले शिक्षक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म वाट्सऐप पर ही अपना इस्तीफा भेज दिया है। उन्होंने यूएमएस विशौल, प्रखंड हनुमाननगर दरभंगा के प्रधानाध्यापक को अपना त्याग पत्र भेजा है। जिसे पढ़कर शिक्षा विभाग के अधिकारी भी हैरान रह गये। दरअसल शिक्षा विभाग के लगातार फरमान से परेशान होकर यूपी के औरैया जिला निवासी अमन गुप्ता ने अपना इस्तीफा वाट्सएप पर दिया है। दरभंगा के हनुमाननगर उत्क्रमित मध्य विद्यालय के प्राचार्य को उन्होंने अपना त्याग पत्र वाट्सएप पर दिया है। 


लिखे गये पत्र में अमन गुप्ता ने  बताया कि वे लखनऊ के रहने वाले है। शिक्षा विभाग के आदेशानुसार विद्यालय का समय सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक है। इसके अलावे चुनाव का काम कराया जाता है। ऊपर से स्कूल में मिलने वाले ग्रीष्मकालीन अवकाश में भी कटौती गयी है। होली-दीपावली जैसे त्योहार एक दिन की छुट्टी मिलेगी। यूपी से दरभंगा आने में 24 घंटे से अधिक का समय लगता है जिस कारण होली-दीपावली-रक्षा बंधन जैसे पवित्र त्योहारों पर भी अपने परिवार से भेट नहीं कर पाएंगे। 


ग्रीष्मकालीन अवकाश की समाप्ति के कारण उस समय भी अपने घर नहीं जा पाउंगा। इस संबंध में मैंने अपने परिवार से बात कर ली है और अपनी स्वेच्छा से अध्यापक पद से त्याग पत्र देना चाहता हूं। प्रधानाध्यापक से विनम्र निवेदन है कि मेरा त्याग पत्र स्वीकर करके मुझे सेवा मुक्त करने की कृपा की जाए। अमन गुप्ता ने त्याग पत्र के साथ औपबंधित नियुक्ति पत्र की छायाप्रति, विद्यालय पदस्थापन पत्र, काउंसलिंग सह उन्मुखीकरण हेतु आमंत्रण पत्र और उन्मुखीकरण पत्र की प्रतिलिपि संलग्न की है। अमन गुप्ता ने त्याग पत्र की हार्ड कॉपी शिक्षा विभाग को भी भेजने की बात कही है।