ब्रेकिंग न्यूज़

Indian Railway Jobs : सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! रेलवे में 6565 पदों पर बंपर भर्ती, मौका हाथ से गया तो पछताओगे! Bihar Weather : बिहार में 5 अप्रैल से मौसम का बड़ा बदलाव! 7-8 अप्रैल को तेज आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें अपने जिले का हाल हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा ‎उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा

Home / news / BPSC ने 2021 की परीक्षाओं का कैलेंडर किया जारी, 12 दिसंबर को 67वीं...

BPSC ने 2021 की परीक्षाओं का कैलेंडर किया जारी, 12 दिसंबर को 67वीं संयुक्त परीक्षा

13-Aug-2021 08:58 AM

PATNA : बिहार लोक सेवा आयोग यानी बीपीएससी ने साल 2021 में आयोजित होने वाली अलग-अलग परीक्षाओं का कैलेंडर जारी कर दिया है. बीपीएससी की तरफ से जारी किए गए कैलेंडर के मुताबिक 67वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा का पीटी एग्जाम 12 दिसंबर को होगा. इस संयुक्त परीक्षा के लिए बीपीएससी को अब तक 325 वैकेंसी प्राप्त हो चुकी है. 


नगर विकास विभाग, ग्रामीण विकास विभाग, इलेक्शन ऑफिसर जैसे पद भी इस बार बीपीएससी की संयुक्त परीक्षा में शामिल रहेंगेम इसके अलावा सामान्य प्रशासन विभाग की तरफ से अन्य पदों के लिए भी रिक्तियां प्राप्त हो गई है. उम्मीद जताई जा रही है कि इस महीने के आखिर तक के सभी विभागों से वैकेंसी मिलने के बाद बीपीएससी 67वीं संयुक्त परीक्षा के लिए विज्ञापन जारी कर देगा. 


बिहार लोक सेवा आयोग के संयुक्त सचिव सह परीक्षा नियंत्रक अमरेंद्र कुमार के मुताबिक अगर जरूरी हुआ तो तय कैलेंडर की परीक्षा तिथियों में बदलाव किया जा सकता है. आयोग ने परीक्षा कैलेंडर को तैयार कर लिया है. इसके अलावा अन्य परीक्षाओं का रिजल्ट भी जल्द ही जारी करने की उम्मीद जताई गई है. आयोग ने कहा है कि 66वीं संयुक्त परीक्षा की प्रक्रिया जल्द ही पूरी कर ली जाएगी.


कैलेंडर के मुताबिक परीक्षाएं - 


मोटरयान निरीक्षक लिखित परीक्षा : 17-18 सितंबर 2021


सहायक प्राध्यापक, असैनिक अभियंत्रण : 21 सितंबर 2021


सहायक प्राध्यापक, कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग : 21 सितंबर


सहायक प्राध्यापक, इलेक्ट्रिकल एंड इले. इंजीनियरिंग : 21 सितंबर


बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, प्रारंभिक परीक्षा : 31 अक्टूबर 2021


बीपीएससी 67वीं संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा - 12 दिसंबर