ब्रेकिंग न्यूज़

मोतिहारी जहरीली शराबकांड में अब तक 8 लोगों की मौत, मैथनॉल वाली दारू पीने से गई जान! मोतिहारी में एक्साइज और पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 24 घंटे में जहरीली स्प्रिट की बरामदगी, तस्करों पर शिकंजा नीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा!..14 अप्रैल को नए CM के शपथग्रहण की चर्चा तेज झारखंड रवाना हुए तेजस्वी यादव, बिहार की कानून व्यवस्था पर साधा निशाना वैशाली में डायल 112 की टीम पर कार्रवाई: घूस मांगने और मारपीट मामले में पुलिस कर्मी सस्पेंड, काम से हटाये गये 2 होमगार्ड जवान मुंगेर में भूमि सुधार जनकल्याण संवाद: उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने भ्रष्टाचार पर सख्त रुख दिखाया, कहा..अब किसी का भौकाल नहीं चलेगा वैशाली में जमीन मापी के दौरान बवाल, सीओ और पुलिस के सामने दो पक्षों में हिंसक झड़प, 15 लोग घायल पटना में फर्जी ‘लॉयर’ गिरोह का पर्दाफाश, 39 नकली मोहर के साथ 3 गिरफ्तार बेगूसराय में STF-अपराधियों के बीच मुठभेड़, 6 गिरफ्तार, एक बदमाश को लगी गोली बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाया जाएगा सुरक्षा का पाठ, बच्चों को दी जाएगी स्पेशल ट्रेनिंग; आपदा से निपटने के लिए होंगे ट्रेंड

Home / news / BPSC की परीक्षा में एक कमरे में बैठे 28 अभ्यर्थी, 24 हुए पास,...

BPSC की परीक्षा में एक कमरे में बैठे 28 अभ्यर्थी, 24 हुए पास, कोर्ट ने मांगा जवाब

10-Sep-2022 08:12 AM

PATNA: Motor Vehicle Sub Inspector की परीक्षा से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। एग्जाम के एक सेंटर पर 28 महिला अभ्यर्थियों को बैठाया गया था, जिसमें 24 अभ्यर्थियों ने परीक्षा पास कर ली। ये मामला कहीं न कहीं हैरान करने वाला जरूर है। अब इसको लेकर निगरानी जांच के लिए दायर लोकहित याचिका पर पटना हाईकोर्ट ने राज्य सरकार और बिहार लोक सेवा आयोग से जवाब मांगा है। दो हफ्ते के अंदर ही आयोग को जवाब देना होगा। 



इस मामले को लेकर विनोद कुमार याचिका दायर किया था, जिसपर चीफ जस्टिस संजय करोल और जज एस. कुमार की खंडपीठ ने सुनवाई की। आवेदक के वकील दीनू कुमार और रितिका रानी ने कोर्ट को बताया कि इस परीक्षा के 90 पदों पर भर्ती होनी थी, जिसके लिए 5 और 6 मार्च को एग्जाम हुए थे। वहीं, शास्त्रीनगर के गवर्नमेंट गर्ल्स हाई स्कूल सेंटर पर भी एग्जाम हुए, जिसमें एक ही क्लास रूम में 28 महिला अभ्यर्थियों को बैठाया गया। लेकिन हैरानी की बात है कि इनमें 24 लड़कियों ने एग्जाम क्वालीफाई भी कर लिया। इन 24 लड़कियों का रोल नंबर भी लगातार था। 



इस मामले पर 9 अगस्त को अभ्यावेदन दिये गये, जिसपर राज्य सरकार, बीपीएससी, विजिलेंस और आर्थिक अपराध इकाई ने कोई एक्शन नहीं लिया। आपको बता दें, ये परीक्षा विज्ञापन संख्या- 6/20 के तहत ली गई थी, जिसे अब रद्द कराने की मांग शुरू हो गई है। इतना ही नहीं, कोर्ट से ये मांग भी की गई है कि पूरे मामले की जांच विजिलेंस और आर्थिक अपराध इकाई से कराई जाए। कोर्ट के तरफ से जवाब आया है कि सरकार और आयोग जब तक मामले को स्पष्ट नहीं करती है तक कोई फैसला नहीं लिया जायेगा। अब 14 अक्टूबर को मामले पर अगली सुनवाई होगी।