Bihar Politics : जेडीयू में बगावत! सांसद गिरधारी यादव की सदस्यता पर संकट, अपनी ही पार्टी ने उठाई अयोग्यता की मांग BIHAR NEWS : मोकामा में बवाल! आरोपी को पकड़ने गई पुलिस पर हमला, दारोगा लहूलुहान Bihar News : घर बनाने से पहले पढ़ लें ये खबर! बिहार में बदल गए निर्माण के नियम, सरकार ने जारी किया नया आदेश; यह सुविधाएं भी होगी ऑनलाइन BIHAR NEWS : राजस्व अधिकारियों को अल्टीमेटम, आज काम पर नहीं लौटे तो जाएगी नौकरी; सरकार बोली- अब नहीं चलेगी हड़ताल Indian Railway : अब टिकट कैंसिल किया तो पैसा गया! रेलवे के नए नियम से इन लोगों पर कड़ी चोट; जानिए रिफंड लेने के लिए क्या करना होगा LPG उपभोक्ताओं को बड़ा झटका: अब गैस सिलेंडर बुकिंग के बीच बढ़ा इंतजार, सरकार ने लागू किए नए नियम BIHAR NEWS : बख्तियारपुर-ताजपुर फोरलेन का काउंटडाउन शुरू! इस दिन से दौड़ेंगी गाड़ियां, 65% काम पूरा Bihar News : अब छुट्टी में भी होगी रजिस्ट्री! बिहार में 26, 29 और 31 मार्च को खुलेंगे रजिस्ट्रेशन ऑफिस, लोगों को बड़ा फायदा बिहार से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की तैयारी पूरी: पटना और गया से कई देशों के लिए विमान सेवा जल्द Bihar news : बिहार के इस जिले में सुबह -सुबह पुलिस एनकाउंटर! फायरिंग के बाद दो बदमाश ढेर, पैर में गोली लगते ही दबोचे गए
09-Dec-2024 07:41 AM
By First Bihar
PATNA : बिहार लोक सेवा आयोग की 70वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा को लेकर छात्रों में अभी भी काफी कंफ्यूजन देखने को मिल रहा है। कई छात्रों का कहना है कि इस परीक्षा कब फिलहाल पोस्टपोन कर दिया जाएगा और जल्द ही नया डेट जारी किया जाएगा। ऐसे में अब आज हम इन तमाम कयासों पर से पर्दा हटाने वाले हैं।
दरअसल, बिहार लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष ने साफ-साफ लहजे में कह दिया है कि बीपीएससी 70वीं की पीटी परीक्षा पहले से तय कार्यक्रम के अनुसार यानी 13 दिसंबर को ही आयोजित की जाएगी। एग्जाम डेट में किसी तरह का कोई भी बदलाव नहीं किया जाएगा और इसको लेकर एडमिट कार्ड भी जारी हो चुका है।
आयोग के अध्यक्ष ने कहा कि 23 सितंबर को विज्ञापन जारी हुआ और 28 सितंबर से 18 अक्टूबर तक ऑनलाइन आवेदन मांगा गया था लेकिन उसके बाद भी इसे विस्तारित कर अभ्यर्थियों का हित ध्यान में रखते हुए 4 नवंबर तक किया गया था। इस अवधि में चार लाख 80 हजार आवेदन है। जबकि अंतिम चार दिनों में 1 लाख 30 आवेदन प्राप्त हुए।
आयोग के अध्यक्ष ने यह बात इस वजह से कहीं क्योंकि पिछले कई दिनों से छात्रों की मांग थी की अंतिम दिनों में सर्वर डाउन होने की वजह से वह परीक्षा फॉर्म नहीं भर पाए हैं। ऐसे में आयोग ने स्पष्ट कर दिया है कि हमने छात्रों को काफी समय दिया था लेकिन इसके बावजूद अगर वह फॉर्म नहीं भर पाए हैं और सर्वर में खामी की शिकायत कर रहे हैं तो यह उनकी यह शिकायत आधारहीन है।
इधर आयोग के परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि सरवर में खामी की कोई भी शिकायत है बिल्कुल बेबुनियादी है। हमने छात्रों को लगभग 1 महीने से अधिक दिनों का समय आवेदन भरने के लिए दिया था। ऐसे में काफी छात्रों ने परीक्षा फॉर्म भरा है कुछ छात्रों का परीक्षा फॉर्म यदि छूट गया है सर्वर में खामी की शिकायत कर रहे हैं तो उनकी यह शिकायत बिल्कुल ही आधारहीन है। हमने एग्जाम का डेट यूपीएससी बराज लोक सेवा आयोग एवं अन्य परीक्षा संस्थाओं द्वारा पूर्व निर्धारित परीक्षा तिथियां को ध्यान में रखते हुए निर्धारित किया है।