मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर
08-Jul-2023 06:15 PM
By First Bihar
PATNA: एक लाख 70 हजार शिक्षकों की नियमित बहाली के लिए BPSC 15 जून से ही अभ्यर्थियों से ONLINE आवेदन मांग रही है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 12 जुलाई रखी गयी है। अंतिम तिथि जैस-जैसे नजदीक आ रही है वैसे-वैसे आवेदन भरने वालों की भीड़ भी देखी जा रही है। अचानक इतने सारे लोगों के आवेदन करने से BPSC का सर्वर ही डाउन हो गया। जिसके कारण अब फार्म फिलअप करने वाले अभ्यर्थियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
उन्हें अब यह डर भी लगने लगा है कि यदि स्थिति यही रही तो कही वो फार्म भरने से चूक ना जाए. हालांकि ऐसा नहीं हो सकता अभ्यर्थियों की इस परेशानी का समाधान आयोग जरूर निकालेगी। यह बात भी निकलकर सामने आ रही है अभ्यर्थियों की भीड़ को देखते हुए आवेदन करने की अंतिम तिथि को बढ़ाया जा सकता है। अभ्यर्थियों का कहना है कि 5 जुलाई से ही उन्हें यह परेशानी उठानी पड़ रही है। रजिस्ट्रेशन फॉर्म को भरने में तो दिक्कत नहीं हुई लेकिन फॉर्म अपलोड करने में परेशानी हो रही है जिसका कारण सर्वर का डाउन होना है।
साइबर कैफे में सुबह से ही अभ्यर्थियों की भीड़ देखी जा रही है। एक फार्म को भरने में 3 से 4 घंटे लग रहे हैं। आवेदन भरने की अंतिम तिथि 12 जुलाई है ऐसे में अब चार दिन ही आवेदन करने के लिए बचे हैं जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक ना तो रजिस्ट्रेशन कराया है और ना ही आवेदन भरा है वह काफी टेंशन में है। आयोग से सर्वर को ठीक किये जाने की मांग कर रहे हैं।
जबकि बीपीएससी के अध्यक्ष अतुल प्रसाद का कहना है कि सर्वर डाउन होने से समय का नुकसान होने की स्थिति में ही जितना समय सर्वर डाउन रहा, उतना समय ही कंपनसेट करेंगे। निर्धारित तिथि पर ही परीक्षा ली जाएगी। बता दें शिक्षक संघ इस भर्ती नियमावली का विरोध कर रहा है। शिक्षक संघ ने बीपीएससी का आवेदन नहीं भरने का अभियान तक चला रखा है।
यही कारण है कि अभी तक सिर्फ 5 हजार शिक्षकों ने ही बीपीएससी का फार्म भरा है। लेकिन जैसे-जैसे अंतिम तिथि नजदीक आती जा रही है वैसे-वैसे बीपीएससी के सर्वर पर लोड बढ रहा है। वही शिक्षक भर्ती नियमावली 2023 के विरोध में 11 जुलाई को शिक्षक अभ्यर्थी बिहार विधानसभा का घेराव करेंगे जबकि शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक ने प्रदर्शन करने वाले शिक्षकों पर कार्रवाई का निर्देश दिया है।