Bihar News : आधार बनवाना हुआ मुश्किल! UIDAI के फैसले से छात्रों की बढ़ी परेशानी, जानिए क्या है नया अपडेट Bihar Politics : जेडीयू में बगावत! सांसद गिरधारी यादव की सदस्यता पर संकट, अपनी ही पार्टी ने उठाई अयोग्यता की मांग BIHAR NEWS : मोकामा में बवाल! आरोपी को पकड़ने गई पुलिस पर हमला, दारोगा लहूलुहान Bihar News : घर बनाने से पहले पढ़ लें ये खबर! बिहार में बदल गए निर्माण के नियम, सरकार ने जारी किया नया आदेश; यह सुविधाएं भी होगी ऑनलाइन BIHAR NEWS : राजस्व अधिकारियों को अल्टीमेटम, आज काम पर नहीं लौटे तो जाएगी नौकरी; सरकार बोली- अब नहीं चलेगी हड़ताल Indian Railway : अब टिकट कैंसिल किया तो पैसा गया! रेलवे के नए नियम से इन लोगों पर कड़ी चोट; जानिए रिफंड लेने के लिए क्या करना होगा LPG उपभोक्ताओं को बड़ा झटका: अब गैस सिलेंडर बुकिंग के बीच बढ़ा इंतजार, सरकार ने लागू किए नए नियम BIHAR NEWS : बख्तियारपुर-ताजपुर फोरलेन का काउंटडाउन शुरू! इस दिन से दौड़ेंगी गाड़ियां, 65% काम पूरा Bihar News : अब छुट्टी में भी होगी रजिस्ट्री! बिहार में 26, 29 और 31 मार्च को खुलेंगे रजिस्ट्रेशन ऑफिस, लोगों को बड़ा फायदा बिहार से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की तैयारी पूरी: पटना और गया से कई देशों के लिए विमान सेवा जल्द
10-Dec-2024 08:00 AM
By First Bihar
PATNA: बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) द्वारा आयोजित प्रधानाध्यापक पद के लिए आयोजित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग की तारीख में बदलाव किया गया है। अब यह काउंसिलिंग 12 दिसंबर की बजाय 20 और 21 दिसंबर को होगी।
दरअसल, बीपीएससी ने पहले प्रधानाध्यापकों की काउंसिलिंग 12 से 13 दिसंबर तक कराने का फैसला लिया था लेकिन किसी कारणवश अब प्रधानाध्यापकों की काउंसिलिंग को 20-21 दिसंबर को कराने का निर्णय लिया है। वहीं प्रधान शिक्षकों की काउंसिलिंग में मामूली बदवाल किया गया है।
बीपीएससी कार्यालय में 20 और 21 दिसंबर को प्रधानाध्यापकों की काउंसिलिंग पांच स्लॉट में होगी, जो सुबह 9 बजे से शुरू होकर शाम पांच बजे तक चलेगी। इस दौरान प्रधानाध्यापकों को प्रवेश पत्र, प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, अनुभव प्रमाण पत्र, तीन फोटो समेत कुछ जरूरी कागजात देने होंगे।
वहीं प्रधान शिक्षकों की काउंसिलिंग में भी मामूली बदलाव किया गया है। 13 दिसंबर को होने वाली काउंसिलिंग अब 14 दिसंबर को होगी। यह बदलाव बीपीएससी की 70वीं प्री-परीक्षा के कारण किया गया है। बीपीएससी की 70वीं प्री-परीक्षा में कई प्रधान शिक्षक अभ्यर्थी शामिल होंगे और जिले के अधिकारी भी परीक्षा आयोजन में व्यस्त रहेंगे। इसलिए काउंसिलिंग की तारीख को बदला गया है।
बता दें कि बिहार लोक सेवा आयोग ने प्रधान शिक्षक और प्रधानाध्यापक के लिए ली गई परीक्षा का रिजल्ट 1 नवंबर 2024 को प्रकाशित किया था। इस परीक्षा में 42918 अभ्यर्थी सफल हुए थे, जिनमें से 36947 अभ्यर्थी प्रधान शिक्षक जबकि 5974 अभ्यर्थी प्रधानाध्यापक के लिए सफल हुए थे।