ब्रेकिंग न्यूज़

25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम

Home / news / BPSC : गुरु रहमान की धरने में एंट्री बैन, पुलिस ने दिए कड़े...

BPSC : गुरु रहमान की धरने में एंट्री बैन, पुलिस ने दिए कड़े निर्देश ; SDM ने BPSC सचिव से मिलने को कहा था

28-Dec-2024 01:53 PM

By First Bihar

PATNA : बिहार में पिछले 11 दिनों से BPSC 70th PT एग्जाम को रद्द कर री-एग्जाम की मांग को लेकर काफी संख्या में पटना के गर्दनीबाग धरना-स्थल पर काफी संख्या में छात्र -छात्राएं मौजूद हैं। यह लोग सीएम नीतीश कुमार से मुलाकात की बात पर अड़े हुए हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि इनलोगों को टीचर का भी समर्थन मिल रहा है। ऐसे में पटना पुलिस ने एक टीचर गुरु रहमान को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है। 


दरअसल,पटना पुलिस के तरफ से गुरु रहमान को नोटिस भेजकर सचिवालय थाने बुलाया गया था। उसके बाद नोटिस पर गुरु रहमान गर्दनीबाग थाना पहुंचे। जहां उन्होंने अपना पक्ष रखा। थाने से निकल कर गुरु रहमान ने कहा कि 'ये कानूनी प्रक्रिया थी। पुलिस की लीगल नोटिस का जवाब दिया है। पुलिस ने 3 जनवरी को फिर से बुलाया है। 3 तारीख तक किसी भी परिस्थिति में गर्दनीबाग धरनास्थल जाने से मना किया गया है।'


वहीं, शनिवार सुबह गर्दनीबाग पहुंचे सदर SDM गौरव कुमार ने आयोग के सचिव से मुलाकात करने की बात कही। जिस पर कैंडिडेट्स का कहना है कि 'हमलोग जिन पर आरोप लगा रहे, उस संस्था के अधिकारी से मिलकर क्या करेंगे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से ही उम्मीद है। उनसे ही मिलेंगे।' हालांकि, SDM गौरव कुमार ने करीब आधे घंटे कैंडिडेट्स को समझाने की कोशिश की, लेकिन वो नहीं माने। 


गौरतलब हो कि शिक्षक मोहम्मद रहमान को गर्दनीबाग थाना में आज 28 दिसंबर को सुबह 11:00 बजे उपस्थित होना है। इनको गर्दनीबाग थाना अध्यक्ष संजीव कुमार के स्वलिखित बयान के आधार पर नोटिस भेजा गया है। इनसे कहा गया कि आप जांच में सहयोग करेंगे। उसके बाद वह थाना पहुंचे थे।