ब्रेकिंग न्यूज़

मोतिहारी में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 4 महिलाएं और 2 दलाल गिरफ्तार पटना के मरीन ड्राइव पर नहीं लगेंगी दुकानें, अब यहां बनेगा नया वेंडिंग जोन भोजपुर में अनियंत्रित ऑटो के पलटने से युवक की मौत, महिला समेत कई लोग घायल बिहार का ऑफिसर राज: चार्टर प्लेन में सपरिवार सैर कर रहे हैं IAS अधिकारी, विधानसभा में उठा मामला लेकिन सरकार ने साध ली चुप्पी दरभंगा में पत्नी की अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने वाला पति गिरफ्तार, सालभर से फरार था आरोपी, मुंबई में बना रखा था ठिकाना राष्ट्रीय स्कॉलरशिप प्रवेश परीक्षा 2026: एस.के. मंडल ग्रुप की मेधावी छात्रों के लिए बड़ी पहल Bihar Crime News: चार दिनों से लापता युवक का नदी किनारे शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका BIHAR: निकाह के 1 महीने बाद बीवी ने शौहर के चेहरे पर फेंका खौलता तेल, जिन्दगी और मौत के बीच जूझ रहा पति दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब में मनाई गई स्वामी सहजानंद सरस्वती जयंती, पूर्व सीजेआई समेत कई दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब में मनाई गई स्वामी सहजानंद सरस्वती जयंती, पूर्व सीजेआई समेत कई दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बोले मंत्री जमा खान..जिगर वाला है मेरा भाई कार्तिकेय कुमार, गलत नहीं रहते भी दे दिया इस्तीफा

बोले मंत्री जमा खान..जिगर वाला है मेरा भाई कार्तिकेय कुमार, गलत नहीं रहते भी दे दिया इस्तीफा

01-Sep-2022 02:29 PM

By RANJAN

KAIMUR: पूर्व विधि मंत्री कार्तिकेय कुमार के इस्तीफे पर बिहार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मो.जमा खान कहा कि जिगर वाला है मेरा भाई कार्तिकेय कुमार जिन्होंने गलत नहीं रहते भी मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। जमा खान ने कैमूर में यह बातें कही।वहीं बीजेपी नेता व राज्य सभा सांसद सुशील कुमार मोदी पर कटाक्ष करते हुए जमा खान ने कहा कि कौन है सुशील मोदी मैं उन्हें नहीं जानता? वे हमेशा गिरगिट की तरह रंग बदलते रहते हैं। 


बिहार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमा खान ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि कार्तिक कुमार मेरा भाई है वो कितना जिगर वाला है। उन्हें लगा कि मैं सही आदमी हूं और लोग गलत ठहरा रहे हैं तो उन्होंने गन्ना मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया। मैं अपने भाई का सम्मान करता हूं। कोई वैसा आरोप मेरे भाई के ऊपर नहीं था जो लोग आरोप लगा रहे थे। जिस कारण मेरे भाई ने इस्तीफा देकर दिखाया कि हम लोग कितने जिगर वाले हैं। अगर लगता है कि कोई सही आदमी है तो उसके लिए हम लोग जान भी देने को तैयार हैं। जमा खान ने कहा कि कार्तिक कुमार के जज्बे को मैं सलाम करता हूं। 


वहीं मंत्री जमा खान ने बताया कि बीजेपी नेता व राज्यसभा सांसद सुशील मोदी कौन है मुझे पता नहीं है। बेवजह बातें करते हैं, गिरगिट की तरह रंग बदलते रहते हैं। इन लोगों के साथ जब हम लोग की सरकार थी तो हम सभी लोग अच्छे थे। यह वही सुशील मोदी हैं जो सुधाकर जी को घोटालेबाज बताते हैं और जब सुधाकर जी जेल में थे तो उनसे मिलने के लिए यह गए थे। वैसे लोगों का हम क्या बात करें। जो उनके खिलाफ रहता है वह उनके नजर में गलत बोलता है। जो उनके खिलाफ रहता है उनके खिलाफ सीबीआई की जांच बैठ जाता है। बीजेपी के तमाम लोग घबरा गए हैं। तेलंगाना के मुख्यमंत्री केसीआर ने बिहार दौरे के दौरान नीतीश जी के कार्यों को सराहा उन्होंने कहा कि हम आपके साथ हैं आप आगे बढ़े।


बता दें कि बिहार के गन्ना उद्योग मंत्री कार्तिक कुमार ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को इस्तीफा सौंपा है। गौरतलब है कि बुधवार को ही उन्हें कानून मंत्री से हटाकर गन्ना उद्योग मंत्री बनाया गया था। अब उनकी जगह गन्ना उद्योग विभाग का अतिरिक्त प्रभार आलोक मेहता को दिया गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उनका इस्तीफा स्वीकार करते हुए राज्यपाल फागू चौहान को अपनी अनुशंसा भेज दी है।