सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर
18-Mar-2022 10:03 PM
PATNA: बोचहां विधानसभा सीट पर हो रहे उप चुनाव में BJP ने अपने उम्मीदवार के नाम का एलान कर दिया। मुकेश सहनी का कोई नोटिस लिये बग़ैर भाजपा ने अपने उम्मीदवार के नाम का एलान कर दिया। इस पर मुकेश सहनी की विकासशील इंसान पार्टी ने नाराजगी जतायी है। वीआईपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति ने कहा कि यह सीट वीआईपी कोटे की है। इसलिए इस सीट पर पहला हक वीआईपी का है।
एनडीए में शामिल विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति ने कहा कि बोचहा सीट विधानसभा चुनाव में वीआईपी को मिली थी। इस सीट से मुसाफिर पासवान जी चुनाव जीते थे। उनके निधन से यह सीट खाली हुई है। इसलिए इस पर सिर्फ वीआईपी का ही हक है।
वीआईपी का मानना है कि इस सीट पर वीआईपी अपना प्रत्याशी उतारकर स्वर्गीय पासवान के सपनों को पूरा कर सकेगी। देव ज्योति ने बताया कि वीआईपी यहां से अपना प्रत्याशी उतारेगी। जिससे इस सीट पर जीत दर्ज कर स्वर्गीय पासवान जी के सपनों को पूरा किया जा सके।
उन्होंने कहा कि यह एनडीए का दुर्भाग्य है कि बिना घटक दलों से बात किए सहयोगी दल ने यह फैसला लिया। उन्होंने दुख जताते हुए कहा कि विधान परिषद चुनाव के लिए भी ऐसा ही किया गया था। विवश होकर वीआईपी को कई सीटों पर प्रत्याशियों के नाम की घोषणा करनी पड़ी।