सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर
27-Dec-2021 05:01 PM
MUNGER: तीसरी लहर की आशंका के बीच बिहार में एक बार फिर से करोना का बड़ा विस्फोट हुआ है। संक्रमण का यह ताजा मामला मुंगेर जिले से सामने आया है। बता दें कि साल 2020 में जब बिहार के अंदर पहली लहर की शुरुआत हुई थी तब मुंगेर में ही सबसे पहले संक्रमित पाए गए थे। इस बार फिर से मुंगेर जिला सुर्खियों में आ गया है। मुंगेर बीएमपी के जवान अब कोरोना से संक्रमित हो रहे हैं।
आज बीएमपी के तीन और जवान कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इस बात की जानकारी मिलते ही बीएमपी कैंपस में हड़कंप मच गया। जिसके बाद 400 जवानों का सैंपल टेस्ट के लिए भेजा गया है। दिसंबर के अंतिम दिनों में अचानक मुंगेर में कोरोना के मामले बढ़ने शुरू हो गये हैं। बीएमपी के 3 और जवानों के संक्रमित मिलने के बाद इनकी संख्या अब बढ़कर 14 हो गयी है। जिले में कुल एक्टिव केसों की संख्या 17 हो गयी है। वही संक्रमित मिले जवानों के ट्रैवल हिस्ट्री की जांच भी की जा रही है।
बता दें कि कल रविवार को भी मुंगेर में 11 लोग कोरोना संक्रमित पाए गये थे। जिसमें बीमएपी के 7 जवान और बरियारपुर के 3 स्कूली छात्र और एक महिला भी शामिल थी। मुंगेर में अब तक 14 लोग कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। कोरोना से संक्रमित लोगों को होम आइसोलेट किया गया है। वही कोरोना संक्रमितों के संपर्क में आने वाले लोगों की पहचान में स्वास्थ्य विभाग की टीम जुट गयी है। मुंगेर में एक बार फिर से कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ने से जिले के सिविल सर्जन के साथ-साथ पूरा स्वास्थ्य महकमा हैरान है। संक्रमण ना फैले इसे लेकर पूरी तैयारी की जा रही है।