ब्रेकिंग न्यूज़

खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त

Home / news / ब्लड टेस्ट करवाने दिल्ली रवाना हुए लालू यादव, कहा - जांच के बाद...

ब्लड टेस्ट करवाने दिल्ली रवाना हुए लालू यादव, कहा - जांच के बाद विपक्ष की बैठक में होंगे शामिल, मोदी को हराने के लिए बिल्कुल फ़ीट

06-Jul-2023 11:05 AM

By First Bihar

PATNA : राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव दिल्ली रवाना हो चुके हैं। लालू यादव कल ही पार्टी के स्थापना दिवस के मौके पर राजद प्रदेश कार्यालय पहुंचे थे उसके बाद आज दिल्ली रवाना हो गए हैं। दिल्ली रवाना होने से पहले लालू यादव ने पटना एयरपोर्ट पर मिडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि - मेरे बिहार आने से बीजेपी को चिंता बढ़ चुकी है। नरेंद्र मोदी की विदाई की तैयारी करने के लिए हम बिल्कुल फ़ीट हो चुके हैं। 


दरअसल, राजद सुप्रीमों लालू यादव किडनी ट्रांसप्लेंट के बाद पिछले कई महीनों से पटना में मौजूद थे। इस दौरान लालू राजनीतिक रूप से काफी एक्टिव नजर आ रहे थे। लालू पटना में आयोजित विपक्षी दलों के पहले चरण की बैठक में शामिल हुए और उन्होंने उस दौरान भाजपा पर जमकर निशाना साधा और इशारों ही इशारों में राहुल गांधी को भी बड़ी नसीहत दे डाली। इसके बाद अब आज लालू यादव दिल्ली रवाना हो गए है। 


वहीं, अपने दिल्ली रवाना होने को लेकर लालू यादव ने जानकारी साधते हुए कहा कि, - अपना ब्लड टेस्ट कराने में दिल्ली जा रहा हूं।  क्योंकि यह जांच दिल्ली में ही होता है। यह जांच कराने के बाद लौट कर आऊंगा और फिर म विपक्षी एकता की बैठक में सम्मिलित होने जाऊंगा।  इस बार नरेंद्र मोदी का विदाई तय है। वो लोग कितनी भी तैयारी कर ले इस बार उनलोगों की वापसी नहीं होनी है।  वहीं लैंड फॉर जॉब केस में तेजस्वी पर चार्जशीट होने के सवाल पर कहा कि ऐसी कितनी चार्जशीट हुई है। हम लोग डरने वाले नहीं है।


मालूम हो कि, इससे पहले बुधवार को लालू यादव ने राजद के 27वें स्थापना दिवस पर आयोजित समारोह में शिरकत की। इस दौरान यह देखा गया कि  स्थापना दिवस कार्यक्रम में भी बीच-बीच में लालू प्रसाद को खांसी हो रही थी। हालांकि वे मास्क लगाकर कार्यक्रम में आए थे। तबीयत नासाज होने के बाद भी लालू जमकर भाजपा पर निशाना साधते हुए नजर आ रहे थे।


आपको बताते चलें कि, बिहार के पूर्व सीएम और राजद सुप्रीमों  दो महीने पहले दिल्ली से आए थे। 5 दिसंबर को सिंगापुर में लालू का किडनी ट्रांसप्लांट हुआ था। अब आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव जांच कराने के लिए अभी दिल्ली जा रहे हैं। लालू को उनकी बेटी ने अपना किडनी डोनेट किया था।