सहरसा कोर्ट का अनोखा फैसला: फर्जी दस्तावेज मामले में आरोपी को मिली जमानत, 6 महीने मंदिर में सेवा की शर्त महाशिवरात्रि और होली से पूर्व हाई अलर्ट: डीजे पर रोक शराबबंदी पर सख्ती बिहार में सिलेंडर हादसा: भांजे की छठ्ठी में मधुबनी में मामा झुलसा, गयाजी में धमाके से 3 घर जलकर राख मोतिहारी में सूखा नशा के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, स्मैक-गांजा के साथ महिला गिरफ्तार होली को लेकर एक्शन में पुलिस, सिविल ड्रेस में शराब तस्करों के ठिकानों पर कर रही रेड, जमुई में बाप-बेटे को दबोचा बिहार में अपराधियों का तांडव: समस्तीपुर में ज्वेलरी शॉप में करोड़ों की लूट, फायरिंग करते फरार हुए अपराधी प्रेमचंद रंगशाला में ‘सरगम’ की गूंज: श्रैफिकुलम विद्या बोधि स्कूल का भव्य वार्षिक समारोह Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने ‘प्रेग्नेंट करो और पैसे कमाओ’, बिहार में साइबर अपराधियों का हैरान करने वाला ऑफर; युवकों को भेजते थे हॉट महिलाओं की तस्वीर
11-Jul-2023 03:37 PM
By Ganesh Samrat
PATNA: बिहार विधानमंडल मानसून सत्र के दौरान दोनों ही सदनों में राज्य की मुख्य विपक्षी पार्टी भाजपा ने जोरदार हंगामा किया। एक ओर जहां विधानसभा में नेता विपक्ष विजय कुमार सिन्हा की अगुवाई में तेजस्वी से इस्तीफे की मांग की गयी तो वहीं विधान परिषद् के अंदर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और नेता विरोधी दल सम्राट चौधरी शिक्षकों की गिरफ्तारी और बहाली को लेकर जमकर हंगामा मचाया। जिसके बाद सदन की कार्यवाही कल के लिए स्थगित कर दी गयी। जिसके बाद तेजस्वी यादव ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि बीजेपी के लोगों को बिहार के विकास और बिहार की जनता की कोई चिंता नहीं है। सदन की कार्यवाही को चलने दिया जाना चाहिए था लेकिन इन लोगों ने टेबल और कुर्सियां पटकी और सदन को चलने तक नहीं दिया।
तेजस्वी ने कहा कि बीजेपी वाले को जनता के मुद्दे से कोई मतलब नहीं है। इनका सिर्फ मकसद हंगामा खड़ा करना और सदन को नहीं चलने देना है। इनके पास कोई मुद्दा ही नहीं है जिस पर बोले। ये लोग सिर्फ हंगामा ही करते रहते हैं। शिक्षकों की जहां तक बात है मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी इस मामले को खुद देख रहे हैं। जो भी शिक्षक नेता है उनकों बुलाकर खुद सीएम नीतीश कुमार बात करेंगे। यह कितनी अच्छी पहल है। जबकि एक देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं जिनके पास किसानों और पहलवानों से मिलने की भी फुर्सत नहीं है। लेकिन बिहार में माहौल अलग है शिक्षकों को बुलाकर उनकी राय ली जाएगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार खुद इन शिक्षकों से मिलेंगे।
तेजस्वी ने आगे कहा कि हमारी सरकार लगातार लोगों को रोजगार दे रही है। अब जल्द ही हेल्थ डिपार्टमेंट में हेल्ड कैडर लाने जा रही हैं। इन सभी बातों से तो बीजेपी को कोई लेना देना ही नहीं है। जिस दिन सरकार बनी थी तब 8 अगस्त को ही हमने कहा था कि अब सरकारी जांच एजेसिंयों का दुरुपयोग करना बीजेपी शुरू करेगी। हम पर भी कार्रवाई करेगी क्योंकि बीजेपी को 2024 का डर है। विपक्षी दलों की बैठक से बीजेपी के लोग इतने घबराए हुए हैं उन्हें कुछ समझ में नहीं आ रहा है कि वे क्या करे? बीजेपी अब जाने वाली हैं। यह जनता की मांग भी है। तेजस्वी ने कहा कि हम निशाने पर कब नहीं थे। किस बात के लिए एफआईआर की बात ये लोग करते हैं। 9 नवम्बर 1989 में तो मेरा जन्म ही हुआ था। 2004 में मेरी क्या उम्र होगी जब का यह मामला है।
2015 में हम बिहार के उपमुख्यमंत्री बने थे। एक साल भी नहीं हुआ कौन सा अपराध कर दिया हमने कि बीजेपी वाले भ्रष्टाचारी कहने लगे। लैड फ़ॉर जॉब केस पुराना मामला है। मेरे मंत्री बनने के बाद कोई मामला मुझ पर नहीं है। तेजस्वी ने कहा कि अब महाराष्ट्र को ही ले लीजिए जहां छगन भुजबल और अजित पवार पर कुछ दिन पहले ही चार्जशीट हुआ और वो जेल होकर आए। जेल से आने के बाद उनका स्वागत बीजेपी माला लेकर करती है। तेजस्वी ने कहा कि भाजपा वॉशिग मशीन है जहां जाने के बाद सभी धूल जाते हैं लेकिन अब भाजपा का पाउडर खत्म हो रहा है। नरेंद्र मोदी और उनकी पार्टी भाजपा झूठ बोलने की फैक्ट्री, हॉलसेलर और कंपनी बन गई है। झूठ बोलने की कंपनी बीजेपी यानी बड़का झूठा पार्टी पर जनता ताला लगाने जा रही है।