अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
15-Dec-2022 05:04 PM
PATNA : बिहार में जहरीली शराब की वजह से हुई मौत को लेकर इस ठंडे के मौसम भी भी बिहार की राजनीतिक गलियारों में गर्माहट आ गई है। राज्य में पिछले दो दिनों से हर गली - चौक चौराहे पर इसी चीज़ की चर्चा सबसे अधिक हो रही है। इसी कड़ी में अब बिहार की सत्ता में सहयोगी पार्टी के महिला विधायक ने अपने भी अंदाज में विपक्षी दल भाजपा को आड़े हाथ लिया है। उन्होंने कहा कि, बीजेपी के नेता शराब का दूकान खोलने को लेकर बिहार से शराबबंदी हटाने की मांग कर्त रहे हैं और हंगामा कर रहे हैं.
दरअसल, बिहार कांग्रेस के महिला विधायक नीतू सिंह ने कहा कि,बीजेपी के पास कोई मुद्दा बचा नहीं है, इसलिए वो लोग बेकार की बात को लेकर सदन में हंगामा मचा रहे हैं। उनको पहले यह सोचना चाहिए की जिस समय राज्य में शराबबंदी कानून आई थी तो भाजपा के लोग भी यह शपथ लिए थे कि, हमलोग न शराब पिएंगे न ही किसी को पीने देंगे तो फिर आज इस कानून को हटाने की मांग कटर रहे हैं। असल में उनलोगों को शराब बेचने का मन हैं। यदि सही मैं वो लोग ऐसा सोचते हैं तो फिर वो लोग अपना नाम, पत्ता मुझे दें तो मैं उनकी इस मांग को लेकर सीएम के पास रखूंगी। इसके साथ ही सदन के सभी मेंबर के नाम एक - एक शराब की दूकान खुलवा दूंगी। हलांकि, उन्होंने यह भी कहा कि उनकी यह मांग सिर्फ और सिर्फ भाजपा के लिए होगी।
इसके आगे उन्होंने कहा कि , भाजपा के लोग का काम सिर्फ बेकार का हल्ला करना है। ये लोग को कोई काम नहीं रह गया है। उनको अपना प्रदेश नहीं दिखता हैं जहां उनके पार्टी के सीएम हैं। गुजरात और उत्तर प्रदेश में ही जहरीली शराब से मौत हो रही है, उनपर ये लोग चुप्पी साध लेते हैं। लेकिन, वो लोग एक समझ लें की हमारी गठबंधन में शराबबंदी कानून सफल होगी, हमलोग किसी भी सूरत में इस कानून को वापस नहीं लेने वाले हैं।