तेजस्वी की हार पर मांझी ने कसा तंज, कहा..पैसा लेकर टिकट बेचिएगा तब विधायक मोबाइल ऑफ नहीं करेंगे तो क्या करेंगे मुजफ्फरपुर में किशोर को गोली मारने वाला जीतन राय गिरफ्तार, गोल्ड लूट कांड में भी था वांटेड नवादा में मेला देखने गये बच्चे को लगी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती वैशाली पहुंचे थाईलैंड के 300 बौद्ध भिक्षु, विश्व शांति के लिए की विशेष प्रार्थना बिहार राज्यसभा चुनाव: NDA की जीत पर रोहित कुमार ने जनता का जताया आभार, तेजस्वी यादव पर साधा निशाना बिहार में NDA ने सारी सीटें जीती: BJP कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल, जयश्री राम के लगे नारे राज्यसभा चुनाव के नतीजे आधिकारिक तौर पर जारी, नीतीश कुमार और नितिन नबीन को 44 विधायकों का मिला वोट उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा की अपील का असर, करीब 300 राजस्व अधिकारी हड़ताल छोड़ काम पर लौटे नालंदा में 17 हजार रुपये घूस लेते शिक्षक गिरफ्तार, विजिलेंस की टीम ने रंगेहाथ दबोचा Bihar Crime News: फायरिंग मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, छह लोगों को किया गिरफ्तार; पिस्टल और गोलियां बरामद
09-Jun-2021 11:45 AM
PATNA : मंगलवार को बांका के एक मदरसे में हुई ब्लास्ट की घटना के बाद बीजेपी इस मुद्दे को आक्रामक हो गई है। बीजेपी के विधायक हरि भूषण ठाकुर ने बिहार में सभी मदरसों और मस्जिदों को बंद करने की मांग कर दी है। बीजेपी विधायक की इस मांग के बाद अब इस मामले पर सियासत तेज होना लाजमी है। बीजेपी विधायक के हरि भूषण ठाकुर ने आरोप लगाया है कि बिहार में मदरसे और मस्जिदों के अंदर आतंकवाद की शिक्षा दी जा रही है। आपको बता दें कि बांका में मंगलवार की सुबह एक मदरसे में जोरदार ब्लास्ट हुआ था जिसके बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गई थी। इस ब्लास्ट के बाद मदरसे की पूरी इमारत धराशाई हो गई थी।
बीजेपी विधायक के हरि भूषण ठाकुर बचौल ने कहा है कि बांका के मदरसे में आखिर किन परिस्थितियों में ब्लास्ट की घटना हुई इसकी पूरी जांच की जरूरत है। मदरसों में आखिर कौन सी शिक्षा दी जा रही है यह बिहार के लोगों को मालूम होना चाहिए। बीजेपी विधायक ने कहा कि बिहार के किशनगंज दरभंगा जमुई और गोपालगंज में लगातार दलित तबके के ऊपर अल्पसंख्यक समाज की तरफ से उत्पीड़न की घटना को अंजाम दिया गया। इससे यह साबित हो रहा है कि बिहार को अब नए तरीके से साजिश का शिकार बनाया जा रहा है। बीजेपी विधायक ने आरोप लगाया है कि मदरसों के अंदर पढ़ाई करके कोई डॉक्टर या इंजीनियर बने ना बने लेकिन आतंकवादी जरूर बन जाता है। ऐसे में बिहार के सभी मदरसों और मस्जिदों की जांच करानी चाहिए। उन्होंने सरकार से इस जांच को कराने की मांग की है।
बीजेपी विधायक के हरि भूषण ठाकुर इसके पहले भी अल्पसंख्यकों को लेकर इस तरह का बयान देते रहे हैं। पिछले दिनों उन्होंने जनसंख्या नियंत्रण को लेकर बयान देते हुए अल्पसंख्यकों पर सवाल खड़े किए थे लेकिन बीजेपी विधायक का ताजा बयान सरकार को मुसीबत में डाल सकता है। एक तरफ तो दलित और अल्पसंख्यक के सवाल पर एनडीए में अंदरूनी सियासत जारी है तो वहीं दूसरी तरफ अब मदरसा ब्लास्ट मामले के बाद बीजेपी विधायक ने जिस तरह मस्जिदों और मदरसों को बंद करने की मांग रख दी है उसके बाद यह बात तय मानी जा रही है कि इस मसले पर सियासत गरमायेगी।