ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच

Home / news / BJP-शिवसेना के झगड़े पर मोहन भागवत का बयान, कहा- आपस में लड़ने से...

BJP-शिवसेना के झगड़े पर मोहन भागवत का बयान, कहा- आपस में लड़ने से होता है नुकसान, फिर भी नहीं छोड़ते स्वार्थ

19-Nov-2019 12:57 PM

MUMBAI: महाराष्ट्र में सरकार गठन को लेकर बीजेपी-शिवसेना में चल रहे कैट फाइट पर RSS चीफ मोहन भागवत का बड़ा बयान सामने आया है. इस मसले पर मोहन भागवत ने पहली बार अपनी चुप्पी तोड़ते हुए कहा है कि आपस में लड़ने से दोनों पार्टियों को नुकसान होगा.


बीजेपी-शिवसेना के बीच चल रहे फाइट पर मोहन भागवत ने इशारों-इशारों में कहा है कि आपस में लड़ने से दोनों को नुकसान होगा, लेकिन फिर भी लड़ना नहीं छोड़ते. एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मोहन भागवत ने कहा कि, 'सब जानते हैं कि आपस में लड़ने से दोनों की हानि होगी, लेकिन फिर भी लड़ना नहीं छोड़ते. सब जानते है कि स्वार्थ से नुकसान होगा, लेकिन लोग स्वार्थ नहीं छोड़ते. यह तत्व सभी के साथ लागू होता है. देशों के साथ भी और व्यक्तियों के साथ भी.'


मोहन भागवत ने कहा कि, 'हर आदमी अच्छा ही बनना चाहता है, लेकिन मनुष्य का अहंकार है, वो हर वस्तु पर अपना स्वामित्व चाहता है. वो किसी को भी कुछ नहीं देना चाहता. देता भी है तो कम से कम देता है. यह चातुर्य मनुष्य के पास ही है. मनुष्य भगवान भी बन सकता है या वो राक्षस भी बन सकता है.'