BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News: चीटर मीटर वाले 4 महीने में ही असल रंग में लौट गए, फ्री बिजली देने वाली सरकार की तेजस्वी यादव ने खोली पोल Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास
14-Jun-2020 01:21 PM
PATNA: डिजिटल रैली वाली पार्टी BJP ने अपने प्रदेश दफ़्तर में आम कार्यकर्ताओं की एंट्री पर रोक लगा दिया है. बीजेपी कार्यकर्ता आधारित पार्टी मानी जाती है, लेकिन डिजिटल जमाने में पार्टी को कार्यकर्ताओं की दरकार शायद नहीं रह गयी है. लिहाज़ा पार्टी दफ़्तर के बाहर बक़ायदा नोटिस चिपका दिया गया है.
बीजेपी दफ़्तर के बाहर नोटिस लगा
पटना के वीरचंद पटेल पथ पर बीजेपी के प्रदेश कार्यालय के बाहर आज नोटिस लगाया गया है. नोटिस में कहा गया है कि प्रदेश कार्यालय में MP, MLA और पूर्व MP-MLA और पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी आ सकते हैं. लेकिन बाक़ी के सभी कार्यकर्ताओं को मिलने के लिए प्रदेश अध्यक्ष से पहले से टाइम फ़िक्स करके आना पड़ेगा.
इस नोटिस में जो बातें कहीं गयी है वो दिख रही है लेकिन जो मैसेज है वह भी क्लीयर है. बीजेपी की स्थापना के बाद से ही पार्टी कार्यालय के दरवाज़े कार्यकर्ताओं के लिए हमेशा खुले रहे हैं. प्रदेश अध्यक्ष अगर पार्टी दफ़्तर में मौजूद हों तो कार्यकर्ता बेरोकटोक उनसे मिलते भी रहे हैं लेकिन पार्टी अब डिजिटल हो गयी है. लिहाज़ा कार्यकर्ताओं से भी शारीरिक दूरी बना ली गयी है.
बीजेपी दफ़्तर के गेट पर जड़ दिया गया ताला
बीजेपी ऑफिस में सिर्फ नोटिस ही नहीं चस्पा हुआ है बल्कि गेट पर ज़ंजीरों के सहारे ताला भी जड़ दिया गया है. पार्टी दफ़्तर में आज सिर्फ़ उन्हें ही एंट्री दी जा रही थी जिन्हें परमिशन मिली थी. यानि प्रदेश पदाधिकारी, MP-MLA और पूर्व MP-MLA. ऐसे ढेर सारे बीजेपी वर्कर रहे है जिनके लिए हर रोज़ पार्टी कार्यालय जाकर बैठना सालों का रूटीन रहा है. लेकिन आज उन्हें भी रोक दिया गया. इससे कार्यकर्ताओं में भारी निराशा थी.
फ़र्स्ट बिहार की टीम पहुंचने के बाद फाड़ दिया गया नोटिस
फ़र्स्ट बिहार की टीम ने बीजेपी दफ़्तर जाकर इस मामले की रिपोर्टिंग की. हमारी टीम की रिपोर्टिंग के बाद प्रदेश कार्यालय के भीतर बैठ कुछ लोग निकले और नोटिस को फाड़ कर हटा दिया. हालांकि सिर्फ़ नोटिस फाड़ी गयी है व्यवस्था वही रहने वाली है जिसका एलान नोटिस में किया गया था.