ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : 125 यूनिट फ्री का वादा… और अब महंगी बिजली! तेजस्वी यादव ने पूछे सवाल, कहा - क्या बिहार की जनता से हो रही है बड़ी वसूली? Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा

Home / news / कोरोना संकट में नीतीश सरकार की कार्यशैली पर BJP ने खड़े किए सवाल,...

कोरोना संकट में नीतीश सरकार की कार्यशैली पर BJP ने खड़े किए सवाल, प्रदेश अध्यक्ष बोले.. योगी सरकार से सीख लीजिये

03-May-2020 05:54 AM

PATNA : कोरोना महामारी के दौर में भारतीय जनता पार्टी और जनता दल यूनाइटेड के बीच खटास बढ़ती जा रही है। बिहार बीजेपी ने अब खुलकर नीतीश सरकार की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। कोरोना संकट के बीच प्रवासी बिहारियों को लाए जाने के मामले में नीतीश सरकार में जो लचर रवैया अपनाया उसे लेकर अब बिहार बीजेपी के अध्यक्ष डॉ संजय जयसवाल ने खुलकर सरकार की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। 


सोशल मीडिया पर नीतीश सरकार की चौतरफा आलोचना को देखते हुए बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जयसवाल ने सोशल मीडिया के जरिए ही बिहार सरकार पर भड़ास निकाली है। डॉ संजय जायसवाल ने कहा है कि बिहार सरकार के साथ दिक्कत यह है कि कोई पदाधिकारी मीडिया के सामने आकर यह स्पष्ट तक नहीं करता है कि किस जोन में कौन सी दुकानें खुलेगी या ट्रेन बिहार आ रही है तो इसके लिए किस संबंधित राज्य में रजिस्ट्रेशन कराना है। संकट के इस दौर में यह गंभीर स्थिति है। संजय जायसवाल ने कहा है कि बिहार सरकार के रवैया के कारण ही सोशल मीडिया पर जिस व्यक्ति को जो समझ में आता है वह वैसा लिख देता है। बिहार सरकार को उत्तर प्रदेश की योगी सरकार को देखना चाहिए। उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव सामने आकर सभी बातों को मीडिया के सामने अच्छे से रखते हैं। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष का वह बयान पार्टी का अधिकारिक बयान है और ऐसे में सरकार के अंदर बैठे बीजेपी नेताओं के होश उड़ गए हैं। 

news image


बिहार बीजेपी अध्यक्ष ने कहा है कि वह पूरे दिन बीजेपी के संगठन और सरकार में बैठे लोगों के साथ वीडियो कांफ्रेसिंग में व्यस्त रहते हैं लेकिन शाम के वक्त फेसबुक और सोशल मीडिया पर टिप्पणियों को जरूर पढ़ते हैं। सोशल मीडिया पर लगातार शिकायतें देखने को मिल रही हैं कि जो नोडल ऑफिसर सरकार की तरफ से नियुक्त किए गए वह फोन नहीं उठा रहे हैं। दरअसल नोडल ऑफिसर का काम उन राज्यों के अफसरों के साथ संपर्क करने और कोआर्डिनेशन स्थापित करने का है जहां से प्रवासी बिहारियों को लाना है। रजिस्ट्रेशन के लिए क्या व्यवस्था होगी, कैसे दूसरे राज्यों में फंसे लोग बिहार आएंगे इसको लेकर सरकार को स्पष्टता लानी चाहिए। डॉ संजय जयसवाल ने कहा है कि उन्होंने बीजेपी के पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि बाहर फंसे जरूरतमंद लोगों तक अन्य राज्यों के हेल्पलाइन नंबर और उनकी वेबसाइट के बारे में जानकारी सोशल मीडिया पर शेयर करें ताकि लोग घर वापस आने के लिए सही फोरम पर रजिस्ट्रेशन करा सकें। प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष की तरफ से नीतीश सरकार की आलोचना करने के बाद अब देखना दिलचस्प होगा कि जेडीयू बीजेपी अध्यक्ष के इस बयान को हजम कर पाता है या नहीं।