ब्रेकिंग न्यूज़

खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त

Home / news / BJP ने JDU को याद दिलाए अपने अहसान, संसद में बोले निशिकांत दुबे...

BJP ने JDU को याद दिलाए अपने अहसान, संसद में बोले निशिकांत दुबे ... नीतीश से पूछ लेना सबसे अधिक मदद किसने की

08-Aug-2023 02:08 PM

By First Bihar

DELHI : लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव को लेकर जोरदार बहस जारी है। इस दौरान भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने विपक्षी दलों का गठबंधन I.N.D.I.A और नीतीश कुमार को लेकर जोरदार हमला बोला है। निशिकांत दुबे ने कहा कि जेडीयू को खड़ा करने और उसे फंडिंग दिलाने में मेरा सबसे अहम योगदान रहा है। मिस कांत दुबे ने कहा कि जदयू सांसदों को मेरी बातों पर भरोसा नहीं है तो खुद नीतीश कुमार से जाकर यह बातें पूछ सकते हैं।


निशिकांत दुबे ने कहा कि 2005 में जब जेडीयू की सरकार नहीं बनी और रामविलास पासवान जी की आवश्यकता पड़ गई तो इसको लेकर दो जगह पर मीटिंग हुई। एक पत्रकार के घर पर हुई जिनका नाम मैं नहीं बोलना चाहता हूं और दूसरे मीटिंग रामविलास पासवान जी और नीतीश कुमार जी की मेरे घर पर हुई थी। इसके साथ ही एक चीज का मैं और खुलासा कर देना चाहता हूं कि जेडीयू को अगर किसी ने सबसे ज्यादा मदद पहुंचाई है फंड दिलवाई है तो वह मैं खुद हूं। आप मेरा विरोध कर रहे हैं। 


मैं ऑन द फ्लोर, फ्लोर ऑन द हाउस कह रहा हूं बड़ी गंभीरता के साथ। आप पूछ लीजिएगा अपने मुख्यमंत्री से। निशिकांत दुबे ने कहा कि जेडीयू तो एक समय में आरजेडी और कांग्रेस के खिलाफ ही खड़ी हुई थी, लेकिन आज हमसे ही लड़ रहे हैं। अब तो वह लालू यादव के बेटे को डिप्टी सीएम बना चुके हैं।इस दौरान निशिकांत दुबे ने कांग्रेस पर भी तीखे हमले बोले।


 उन्होंने  कहा कि- यह अविश्वास प्रस्ताव क्यों लाया गया है? यहां सोनिया गांधी जी बैठी हैं। मुझे लगता है कि उनके पास दो विचार हैं- बेटे को सेट करना है और दामाद को भेंट करना है। यही अविश्वास प्रस्ताव का आधार है। इसके आलावा दुबे ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि - मुझे लगा कि वह बोलेंगे, लेकिन लगता है कि देर से उठे होंगे। उन्होंने शायद सदन में बोलने की तैयारी ही नहीं की।