e-Registry Bihar : बिहार में ऑनलाइन मिलेंगे 1908 से अब तक के रजिस्ट्री दस्तावेज, जून से मोबाइल व लैपटॉप पर मिलेगी यह सुविधाएं Patna road repair : 30 दिनों के भीतर चकाचक होंगी पटना की 11 सड़कें, पथ निर्माण विभाग ने तैयार किया मास्टर प्लान Bihar News: CO संघ की हड़ताल आज भी जारी, डिप्टी CM के साथ मीटिंग के बाद भी नहीं बनी बात, क्या चाहते हैं आंदोलनकारी अफसर.... Anant Singh : "मैं अनंत कुमार सिंह शपथ लेता हूं कि...", जेल में बंद मोकामा के बाहुबली विधायक आज लेंगे ओथ; दुलारचंद हत्याकांड में नहीं मिली जमानत Girls Hostel : बिहार के एक और गर्ल्स हॉस्टल में छात्रा की रहस्यमयी मौत, बीपी मंडल कॉलेज में सिविल इंजीनियरिंग की पढाई कर रही छात्रा का शव बरामद Patna police raid : पटना में पांच ठिकानों पर रेड, 13 लड़कियां और एक युवक हिरासत में; जानिए क्या रही वजह Economic Survey 2025-26: बिहार में अमीरी-गरीबी की खाई उजागर, पटना सबसे अमीर तो जानिए सबसे गरीब कौन; आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट ने बताया पूरा सच NEET Student Death Case: नीट छात्रा की मौत के बाद टूटी नींद ! CBI जांच के बीच बिहार के सभी गर्ल्स हॉस्टलों की जांच के आदेश, DM-SP को लिखा गया लेटर Bihar Budget 2026 : बिहार का आम बजट 2026 आज, वित्त मंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव करेंगे पेश; इन लोगों को मिल सकता है बड़ा फायदा Bihar weather : बिहार के 19 जिलों में घना कोहरा, छपरा में दृश्यता 50 मीटर से कम, बारिश का अलर्ट
11-Oct-2020 09:02 PM
PATNA : BJP ने बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए 46 उम्मीदवारो की सूची जारी की है. दिलचस्प बात है कि बीजेपी की इस सूची में उसके आधार वोट माने जाने वाले ब्राह्मणों और भूमिहारों पर यादव भारी पड़े हैं. नये सोशल इंजीनियरिंग करने में लगी बीजेपी ने भूमिहारों का कोटा कम कर दिया है.
यादवों के हिस्से आठ सीट, भूमिहारों को पांच
बीजेपी ने आज 46 उम्मीदवारों की सूची जारी की है. इन 46 सीटों में से 7 सीट रिजर्व हैं. यानि वहां सिर्फ अनुसूचित जाति के उम्मीदवारों को ही टिकट दिया जा सकता था. बाकी बचे 39 सामान्य सीटों में से बीजेपी ने 8 सीटों को यादवों के हवाले कर दिया है.
दूसरे चरण में बीजेपी के यादव उम्मीदवारों में राघपुर से सतीश यादव, उजियारपुर से शील कुमार राय, सिवान से ओम प्रकाश यादव, पिपरा से श्याम बहादुर यादव, बख्तियारपुर से रणविजय सिंह, मनेर से निखिल आनंद और पटना साहिब से नंद किशोर यादव शामिल हैं. वैसे आंठवी सीट हाजीपुर को भी यादव कोटे में ही रखा जा सकता है, जहां केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय के निकट संबंधी अवधेश सिंह को टिकट दिया गया है.
भूमिहारों को खास तवज्जो नहीं
बीजेपी ने अपने सबसे अहम वोट बैंक माने जाने वाले भूमिहारों का कोटा इस दफे कम कर दिया है. भी यादवों के बराबर ही टिकट दिया है. पार्टी ने चनपटिया से उमाकांत सिंह, बेगूसराय से कुंदन सिंह, पीरपैंती से शैलेंद्र कुमार, कल्याणपुर से सचिंद्र प्रसाद सिंह और गोरियाकोठी से देवेशकांत सिंह को टिकट दिया है.
सीटिंग विधायक का टिकट काटा
पार्टी ने अमनौर से अपने सीटिंग भूमिहार विधायक शत्रुध्न तिवारी का टिकट काटकर कुर्मी जाति से आने वाले कृष्ण कुमार मंटू को टिकट दिया है. दिलचस्प बात ये है कि पिछले विधानसभा चुनाव में शत्रुध्न तिवारी ने कृष्ण कुमार मंटू को हराया था. कृष्ण कुमार मंटू नीतीश कुमार के खास माने जाते हैं. वे जेडीयू के नेता थे. बीजेपी ने रातो रात उन्हें पार्टी में शामिल कर टिकट थमा दिया.
ब्राह्मणों पर भी दरियादिली नहीं
दूसरे चरण वोटिंग के लिए जारी बीजेपी के 46 उम्मीदवारों की सूची में ब्राह्णों की तादाद सिर्फ चार है. बीजेपी ने इस दफे झंझारपुर से नीतीश मिश्रा, गोविंदगंज से सुनील मणि त्रिपाठी, भागलपुर से रोहित पांडे और बैंकुठपुर से मिथलेश तिवारी को टिकट दिया है.
46 में 11 राजपूत
दूसरे चरण के मतदान के लिए आज बीजेपी ने 46 उम्मीदवारों की सूची जारी की. 46 उम्मीदवारों की इस सूची में 11 राजपूत उम्मीदवार हैं. इसमें मधुबन से राणा रंधीर सिंह, मुजफ्फरपुर के बरूराज से अरूण कुमार सिंह, पारू से अशोक कुमार सिंह, गोपालगंज से सुभाष सिंह, बरौली से रामप्रवेश राय, दरौंदा से करनजीत सिंह, तरैया से जनक सिंह, सोनपुर से विनय कुमार सिंह, लालगंज से संजय कुमार सिंह, मोहद्दीनगर से राजेश सिंह और फतुहा से सत्येंद्र सिंह शामिल हैं.
बीजेपी की इस सूची में दो कायस्थों को जगह मिली है. पटना के बाकीपुर से नितिन नवीन और कुम्हरार से अरूण कुमार सिन्हा को टिकट मिला है. पार्टी ने कुल मिलाकर 46 उम्मीदवारों में 22 सवर्णों को टिकट दिया है.