पिता की सिलाई मशीन से बुना सपना, बेटी शाजिया ने किया साकार: आर्ट्स में बिहार की तीसरी टॉपर बनकर रचा इतिहास पति-पत्नी और वो का मामला: मास्टर के प्यार में पागल बीवी ने पति का घोंट डाला गला, इलाके में मचा हड़कंप बगहा की नासरीन प्रवीण बनीं बिहार आर्ट्स की थर्ड टॉपर, उत्तर बिहार में रहीं अव्वल Bihar Topper Success Story: नाना के निधन से टूटा मन, फिर भी नहीं हारी हिम्मत, गया की निशु बनी बिहार टॉपर बिहार में अपराधियों का तांडव: बाइक सवार बदमाशों ने कारोबारी को मारी गोली, दिनदहाड़े फायरिंग से हड़कंप बिहार में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: पंचमहला से हथियारबंद दो अपराधी गिरफ्तार, सोनू-मोनू गैंग से जुड़े तार मुजफ्फरपुर की पलक ने इंटर साइंस में 5वां रैंक किया हासिल, जिले और स्कूल का नाम किया रोशन निशांत कुमार का बड़ा बयान: 2005 से पहले बिहार में था दंगा और हिंसा का दौर, पिताजी ने बदली तस्वीर ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत
21-Jan-2020 02:41 PM
PATNA: इस वक्त की बड़ी खबर वैशाली से आ रही है. बीजेपी एमएलसी टुन्ना जी पांडेय के लापता भाई हाजीपुर स्टेशन से बरामद हो गए हैं. वह 18 जनवरी को मैरवा में अपने स्कूल से गायब हो गए थे. परिजनों ने अपहरण की आशंका जताई थी. सीवान पुलिस ने अभिषेक को लाने के लिए वैशाली पुलिस से संपर्क की है. हाजीपुर से अभिषेक को सीवान के मैरवा थाना लाया जाएगा.
मैरवा से लापता हुए थे अभिषेक पांडेय
विधान पार्षद टुन्ना जी पांडेय के भाई अभिषेक पांडेय सीवान के ही मैरवा में स्कूल चलाते हैं. तीन दिन पहले वे स्कूल से निकलने के बाद गायब हो गये थे. परिजनों ने उन्हें तलाशने की पूरी कोशिश की थी,लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया था. अभिषेक के मोबाइल पर भी संपर्क नहीं हो पा रहा था. ऐसे में परिजनों ने पुलिस के पास अभिषेक के किडनैपिंग की आशंका जताते हुए शिकायत दर्ज की थी.
चर्चित एमएलसी हैं टुन्ना पांडेय
बता दें कि दें कि टुन्नाजी पांडेय चर्चित एमएलसी रहे हैं. कई विवादों में उनका नाम आता रहा है. जेल में बंद बाहुबली शहाबुद्दीन से उनकी अदावत जगजाहिर रही है. वैसे इन दिनों टुन्ना जी पांडेय बीजेपी से नाराज भी बताये जा रहे हैं. कुछ दिनों पहले ही उन्होंने लालू प्रसाद यादव से भी मुलाकात की थी.