ब्रेकिंग न्यूज़

NSMCH बिहटा कॉलेज स्थित बालाजी चारधाम मंदिर में वार्षिकोत्सव, भंडारा और भव्य महापूजन पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर चिराग पासवान की प्रतिक्रिया, कहा..बिना आधार नहीं होती कार्रवाई कोर्ट के आदेश पर बेऊर जेल से PMCH लाए गए पप्पू यादव, निजी सचिव ने कहा..वार्ड में शिफ्ट करने के बजाय आधे घंटे तक कॉरिडोर में रखा गया बिहार में सरकारी मास्टर को सिर मुंडवाकर पूरे बाजार में घुमाया, छात्रा से रेप की कोशिश में गिरफ्तार बिहार में 200 से अधिक प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय भवनों का निर्माण शुरू, गुणवत्ता पर विशेष जोर सहरसा में लौंडा-नाच करने वाले 4 दोस्तों ने खा लिया कीटनाशक, 3 की मौत Bihar Crime News: मामूली विवाद को लेकर युवक की पीट-पीटकर ले ली जान, हत्या की वारदात से सनसनी Bihar Crime News: शराबबंदी वाले राज्य में 70 लाख की शराब जब्त, ट्रक से बिहार पहुंची थी बड़ी खेप; दो तस्कर गिरफ्तार Bihar Crime News: शराबबंदी वाले राज्य में 70 लाख की शराब जब्त, ट्रक से बिहार पहुंची थी बड़ी खेप; दो तस्कर गिरफ्तार Bihar News: ढाका विधानसभा सीट पर फिर होंगे चुनाव ? पवन जायसवाल ने पटना हाईकोर्ट में किया है केस, 10 तारीख को RO को न्यायालय में 'शपथ' देने का आदेश

BJP MLC नवल किशोर बोले- आनंद किशोर रहें हैसियत में, सरकार को नियोजित शिक्षकों से करनी चाहिए बात

BJP MLC नवल किशोर बोले- आनंद किशोर रहें हैसियत में, सरकार को नियोजित शिक्षकों से करनी चाहिए बात

27-Feb-2020 02:24 PM

PATNA: बीजेपी एमएलसी नवल किशोर यादव ने बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर पर हमला बोला. कहा कि बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर शिक्षकों के हड़ताल पर नहीं बोले. उनका काम स्कूल चलाना है. वह बिहार नहीं चला रहे हैं. उनको हैसियत में बात करनी चाहिए. भारत का संविधान किसी को हैसियत से बाहर बोलने का इज्जात नहीं देता है. वह स्कूल चलाते हैं न की बिहार को चलाते हैं. 

सरकार को करनी चाहिए बात

यादव ने कहा कि शिक्षकों के जो नेता हैं उनसे सरकार बात करें और यह जो हड़ताल है उसे समाप्त करें. शिक्षकों के जो 3 मांगे हैं पहला स्थानांतरण नीति दूसरा प्रमोशन और तीसरा समान काम समान वेतन कि जो मांग है उसे सरकार को पूरा करना ही चाहिए.

गरीब के बच्चों की पढ़ाई हो रही बाधित

यादव ने कहा कि शिक्षकों की अगर बात नहीं मानी गई तो हड़ताल जारी रहा तो गरीबों के बच्चे का ही नुकसान होगा. स्कूलों में अमीर नहीं गरीब के बच्चे पढ़ते हैं. उनकी कॉपी जांच नहीं हुई तो परेशानी बढ़ जाएगी. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर के सवाल पर नवल किशोर ने कहा कि कि वह अपनी हैसियत में बने रहे. विद्यालय समिति बिहार नहीं चलाते हैं बिहार' सरकार चलाती है. इसलिए वह अपने हैसियत में रहे और उनको कोई पूछता भी नहीं है. यादव आनंद किशोर के उस बयान पर भड़के थे जिसमें कहा गया था कि वह हड़ताल के दौरान भी कॉपी जांच करा लेंगे.