ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / news / BJP विधायक रश्मि वर्मा से रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, देसी कट्टा के साथ...

BJP विधायक रश्मि वर्मा से रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, देसी कट्टा के साथ पकड़ाया

13-Dec-2020 07:50 AM

PATNA : विधायक को लगातार धमकी देकर रंगदारी मांगने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। नरकटियागंज की विधायक रश्मि वर्मा से रंगदारी मांगने वाले शातिर आमिर खुसरो को पुलिस ने अरेस्ट किया है। आरोपी के पास से पुलिस ने एक देसी कट्टा भी बरामद किया है। बेतिया पुलिस विधायक को धमकी दिए जाने के मामले में छानबीन कर रही थी। एसपी उपेंद्रनाथ वर्मा ने बताया कि गिरफ्तार आमिर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चुरिहरवा टोला का रहने वाला है। 

आमिर के पास से देसी पिस्तौल, दो कारतूस, सेलफोन और रंगदारी मांगने में इस्तेमाल सिम कार्ड भी बरामद किया गया है। आरोपो का पुराना क्रिमिनल रिकार्ड रहा है। इसके खिलाफ इनरवा, शिकारपुर व मुफस्सिल थाने में उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज है।

एसपी उपेन्द्रनाथ वर्मा ने बताया है कि अमीर खुसरो ने बीते 11 सितंबर को इनरवा थाना क्षेत्र के व्यवसायी रजनीश कुमार से रंगदारी मांगी थी। रंगदारी नहीं देने पर जान मारने की धमकी दी थी। इसके बाद 22 नवंबर और 7 दिसंबर को नरकटियागंज की विधायक रश्मि वर्मा को फोन कर रंगदारी मांगी। एसपी ने नरकटियागंज एसडीपीओ के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर जांच का जिम्मा दिया था।