ब्रेकिंग न्यूज़

तेजस्वी की हार पर मांझी ने कसा तंज, कहा..पैसा लेकर टिकट बेचिएगा तब विधायक मोबाइल ऑफ नहीं करेंगे तो क्या करेंगे मुजफ्फरपुर में किशोर को गोली मारने वाला जीतन राय गिरफ्तार, गोल्ड लूट कांड में भी था वांटेड नवादा में मेला देखने गये बच्चे को लगी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती वैशाली पहुंचे थाईलैंड के 300 बौद्ध भिक्षु, विश्व शांति के लिए की विशेष प्रार्थना बिहार राज्यसभा चुनाव: NDA की जीत पर रोहित कुमार ने जनता का जताया आभार, तेजस्वी यादव पर साधा निशाना बिहार में NDA ने सारी सीटें जीती: BJP कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल, जयश्री राम के लगे नारे राज्यसभा चुनाव के नतीजे आधिकारिक तौर पर जारी, नीतीश कुमार और नितिन नबीन को 44 विधायकों का मिला वोट उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा की अपील का असर, करीब 300 राजस्व अधिकारी हड़ताल छोड़ काम पर लौटे नालंदा में 17 हजार रुपये घूस लेते शिक्षक गिरफ्तार, विजिलेंस की टीम ने रंगेहाथ दबोचा Bihar Crime News: फायरिंग मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, छह लोगों को किया गिरफ्तार; पिस्टल और गोलियां बरामद

Home / news / बीजेपी MLA पर रंगदारी मांगने का आरोप, कोर्ट ने जारी किया सम्मन

बीजेपी MLA पर रंगदारी मांगने का आरोप, कोर्ट ने जारी किया सम्मन

07-Jul-2019 01:13 PM

By 7

NAWADA : बिहार विधानसभा में सत्ताधारी दल के सचेतक व हिसुआ विधायक अनिल सिंह समेत नौ लोगों पर कोर्ट ने सख्ती दिखाई है. नवादा मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी ने संज्ञान लेते हुए कोर्ट में हाजिर होने का सम्मन जारी किया है. इन सभी के ऊपर एक स्कूल में घुसकर फायरिंग करने और रंगदारी मांगने का आरोप है. पूरी घटना साल 2012 की है. नगर थाना इलाके के न्यू एरिया स्थित मॉर्डन इंग्लिश स्कूल के प्रिंसिपल शुकदेव प्रसाद सिहं ने थाना में 18 अक्टूबर 2012 को कांड संख्या - 556/12 दर्ज कराया था. जिसमें यह आरोप है कि घटना के दिन हिसुआ विधायक अनिल सिंह, उनके भाई शम्भू सिंह, सुरेन्द्र सिहं व दिवाकर सिहं, उमेष सिंह, उनके पुत्र शिवम कुमार, उदय सिंह व चुनचुन सिंह तथा रामानुज सिंह राईफल व पिस्तौल से लैस होकर फाइरिंग करते हुए स्कूल में पहुंचे थे. आरोप है कि इन लोगों ने बच्चों को डराते हुए 50 हजार रंगदारी मांगा था. इन्होनें पहले भी स्कूल चलाने को लेकर 1 लाख रुपये रंगदारी मांगा था. इस वारदात की तहकीकात कर पुलिस ने कोर्ट में अपनी रिपोर्ट दाखिल कर दी है. मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी आशेक कुमार गुप्ता ने केस डायरी रीड कर सभी नामजद आरोपियों को कोर्ट में हाजिर होने का आदेश दिया है. इस केस की सुनवाई के लिए विशेष न्यायलय तृतीय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश के न्यायालय में ट्रांसफर करने का आदेश जारी किया है. नवादा से ईलू सिन्हा की रिपोर्ट