ब्रेकिंग न्यूज़

समस्तीपुर: प्रोपर्टी डीलर गणेश सहनी हत्याकांड का खुलासा, 6 लेन के जमीन को लेकर हुआ था विवाद, आरोपी गिरफ्तार नौनिहालों के भविष्य के साथ खिलवाड़? बच्चों को पढ़ाने की बजाय स्कूल में चटाई बिछाकर सोते नजर आए मास्टर साहब, वीडियो हो गया वायरल चलती ट्रेन में महिला ने दिया बच्ची को जन्म, झाझा स्टेशन पर 45 मिनट रुकी साउथ बिहार एक्सप्रेस समस्तीपुर में सहायक काराधीक्षक की पत्नी का फंदे से लटका मिला शव, मायके वालों ने दहेज हत्या का लगाया आरोप समस्तीपुर में महिला समेत दो को मारी गोली, भीड़ की पिटाई के बाद घायल अपराधी सन्नी पासवान की मौत आरा में करोड़ों की टैक्स चोरी का खुलासा, 3 कपड़ा कारोबारियों पर GST की रेड पटना में गोल का मेगा मोटिवेशनल सेमिनार, 1000+ छात्रों ने सीखा NEET-JEE क्रैक करने का मंत्र दरभंगा में बच्ची से रेप-हत्या मामला: पीड़ित परिवार से मुलाकात के बाद बोले प्रशांत किशोर, कहा..बिहार में अधिकारियों का जंगलराज बिहार में फार्मर रजिस्ट्री ने पार किया 40 लाख का आंकड़ा, 47.8% लक्ष्य पूरा Rajpal Yadav: जेल में बंद एक्टर राजपाल यादव, घर में हो रही जश्न की तैयारी; क्या है वजह?

लॉकडाउन तोड़ने वाले BJP विधायक के सामने नीतीश सरकार की घिग्घी बंधी, सरकारी ड्राइवर को मिला नोटिस

लॉकडाउन तोड़ने वाले BJP विधायक के सामने नीतीश सरकार की घिग्घी बंधी, सरकारी ड्राइवर को मिला नोटिस

20-Apr-2020 04:06 PM

PATNA : पटना से कोटा जाकर अपनी बेटी को वापस लाने वाले बीजेपी विधायक अनिल सिंह के खिलाफ एक्शन लेने का साहस नीतीश सरकार नहीं जुटा पा रही है. हिसुआ से बीजेपी विधायक का रुतबा इतना बड़ा है कि सरकार को लग रहा है कि अगर उनके खिलाफ कोई एक्शन लिया गया तो गठबंधन मुश्किल में पड़ जाएगा. यही वजह है कि बीजेपी विधायक और विधानसभा में पार्टी के सचेतक अनिल सिंह के खिलाफ एक्शन लेने के बजाय उनके सरकारी ड्राइवर को नोटिस दिया गया है.

 बीजेपी विधायक अनिल सिंह विधानसभा में पार्टी के सचेतक हैं. इस नाते उनको विधान सभा सचिवालय की तरफ से सरकारी गाड़ी और अन्य सुविधाएं मिली हुई है. राजस्थान के कोटा जाने के लिए बीजेपी विधायक ने जिस गाड़ी का इस्तेमाल किया वह भी विधानसभा की तरफ से ही उन्हें दी गई है. विधानसभा की तरफ से गाड़ी को वही का ड्राइवर चलाते हैं. जाहिर है विधायक अनिल सिंह जिस गाड़ी को लेकर गए उसका ड्राइवर सरकारी था और अब विधानसभा सचिवालय ने उसी सरकारी ड्राइवर को नोटिस जारी कर दिया है. सरकारी ड्राइवर को नोटिस जारी करना इस बात का संकेत है कि लॉकडाउन तोड़ने के मामले में केवल कमजोर और छोटी मछलियों पर ही एक्शन लिया जा रहा है.

बीजेपी विधायक अनिल सिंह खुलेआम कह चुके हैं कि उनकी बेटी कोटा में फंसी हुई थी एक पिता का धर्म निभाते हुए उन्होंने अपनी बेटी को वहां से लाना ही बेहतर समझा. लॉकडाउन तोड़ने के मामले में शिक्षा मंत्री के स्टाफ के खिलाफ केस दर्ज किया जा चुका है. जहानाबाद से जुड़े इस मामले में डीएसपी से लेकर बीडीओ तक नप चुके हैं. लेकिन बीजेपी विधायक अनिल सिंह के सामने नीतीश सरकार की घिग्घी बंधी हुई है.