ब्रेकिंग न्यूज़

मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर

Home / news / हिसुआ के BJP MLA अनिल सिंह के दो बॉडीगार्ड सस्पेंड, विधायक के साथ...

हिसुआ के BJP MLA अनिल सिंह के दो बॉडीगार्ड सस्पेंड, विधायक के साथ गए थे कोटा

23-Apr-2020 02:41 PM

PATNA: हिसुआ बीजेपी विधायक अनिल कुमार सिंह के दो बॉडीगार्ड पर गाज गिरी है. नवादा एसपी ने दोनों बॉडीगार्ड को सस्पेंड कर दिया है. दोनों बॉडीगार्ड भी विधायक के साथ कोटा गए थे. सस्पेंड करने का दो कारण बताया गया है. दोनों बिना सूचना दिए ही कोटा गए थे. जब दोनों से स्पष्टीकरण मांग गया था तो दोनों ने कोटा जाने से इंकार कर दिया था. जिसके बाद रंजन और शशि पर एसपी ने कार्रवाई की.

ड्राइवर पर पहले गिर चुकी है गाज

बुधवार को विधायक अनिल सिंह को राजस्थान के कोटा ले जाने वाले सरकारी ड्राइवर को बर्दास्त कर दिया गया था. विधानसभा की तरफ से विधायक अनिल सिंह को सचेतक होने के नाते गाड़ी और ड्राइवर की सुविधा दी गई थी. इस ड्राइवर ने ही बीजेपी विधायक को कोटा लेकर गया था.


पास जारी करने वाले एसडीओ पर हो चुकी है कार्रवाई

बीजेपी विधायक अनिल सिंह को ट्रैवल पास जारी करने वाले नवादा के एसडीओ पर पहले ही एक्शन हो चुका है सरकार ने उन्हें मंगलवार को ही सस्पेंड कर दिया था. विधायक अपनी बेटी को लाने राजस्थान के कोटा गए थे. हैरत की बात यह है कि विधायक को कोटा ले जाने वाले सरकारी ड्राइवर और पास जारी करने वाले एसडीओ पर तो गाज गिर गई. लेकिन अब तक बीजेपी विधायक अनिल सिंह से सरकार ने कोई जवाब तलब तक नहीं किया है.