ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News: चीटर मीटर वाले 4 महीने में ही असल रंग में लौट गए, फ्री बिजली देने वाली सरकार की तेजस्वी यादव ने खोली पोल Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास

Home / news / BJP ने विधान परिषद उम्मीदवारों का किया एलान, संजय मयूख के साथ इस...

BJP ने विधान परिषद उम्मीदवारों का किया एलान, संजय मयूख के साथ इस बार सम्राट चौधरी को मिला मौका

24-Jun-2020 11:42 AM

PATNA : विधान परिषद के लिए भारतीय जनता पार्टी ने भी अपने उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी है. बीजेपी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी संजय मयूर को एक बार फिर से पार्टी ने विधान परिषद भेजने का फैसला किया है. संजय मयूख के अलावे लालू और नीतीश के साथ राजनीति कर चुके सम्राट चौधरी विधान परिषद जाएंगे. सम्राट चौधरी बीजेपी में शामिल होने के बाद लगातार अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे और अब पार्टी ने उनको परिषद भेजने का फैसला किया है.


news image

पार्टी नेतृत्व ने इन दोनों नामों पर मुहर लगा दी है. संजय मयूख कायस्थ समाज से आते हैं जबकि सम्राट चौधरी कुशवाहा तबके से से आते हैं. इसको लेकर मुख्यालय प्रभारी ने लेटर जारी किया है. 




जेडीयू पहले ही कर चुकी है नामों का एलान

नीतीश कुमार अपनी पार्टी से तीन लोगों को विधान परिषद भेज रहे हैं. उनमें पूर्व विधान पार्षद गुलाम गौस के अलावे मोतिहारी से आने वाले जेडीयू के नेता भीष्म सहनी और साथ ही साथ कुमुद वर्मा का नाम शामिल है. गुलाम गौस से आरजेडी छोड़कर जेडीयू में आए थे. इनको नीतीश कुमार में एक बार फिर से विधान परिषद भेजने का फैसला किया है. जबकि कुमुद वर्मा जहानाबाद से आती है. यह विधान परिषद जाने वाली नए चेहरों भीष्म साहनी पार्टी के साथ लंबे अरसे से जुड़े रहे हैं.  पार्टी ने इनको विधान परिषद भेजने का फैसला किया है.