ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई

Home / news / BJP में सवर्णों का बोलबाला, 58 फीसदी अगड़े समाज के कैंडिडेट को मिला...

BJP में सवर्णों का बोलबाला, 58 फीसदी अगड़े समाज के कैंडिडेट को मिला टिकट; लालू की भी बढ़ा दी टेंशन

25-Mar-2024 07:35 AM

By First Bihar

PATNA : लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने भी बिहार में अपने सभी 17 सीटों पर उम्मीदवार के नाम का ऐलान कर दिया है। इस नाम के ऐलान के बाद एक बार फिर यह साफ हो गया है कि भाजपा ने अपने कोर वोट बैंक को साधने की पुरजोर कोशिश की है। भाजपा ने इस बार भी 58 फ़ीसदी उम्मीदवार श्रवण समुदाय से उतारे हैं। भाजपा की तरफ से जारी लिस्ट में 10 उम्मीदवार सवर्ण कोटे के हैं बाकी के 7 कैंडिडेट अन्य जाति वर्ग से आते हैं।


दरअसल, लोकसभा चुनाव को लेकर बीते शाम भाजपा ने अपनी 5 में लिस्ट जारी की इस लिस्ट में बिहार के भी 17 सीटों पर कैंडिडेट का नाम तय किया गया। लेकिन इस लिस्ट में देखने वाली बात यह थी कि भाजपा ने जिन 17 उम्मीदवारों को अपना सिंबल दिया था उनमें से 10 सवर्ण कोट के हैं। जिसमें से सबसे अधिक पांच कैंडिडेट राजपूत समाज के है।


भाजपा ने राजपूत समाज से पूर्वी चंपारण से राधा मोहन सिंह, महाराजगंज से जनार्दन सिंह सिग्रीवाल, आरा से आरके सिंह, सारण से राजीव प्रताप रूढ़ी और औरंगाबाद से सुशील कुमार सिंह को टिकट दिया है। वहीं,  पिछली बार भूमिहार कोट से एकमात्र गिरिराज सिंह ही उम्मीदवार थे। लेकिन, इस बार इसी समाज से एक और कैंडीडेट को मैदान में उतारा गया है। भाजपा ने इस बार अपने कोट में आए नवादा सीट से विवेक ठाकुर को कैंडिडेट बनाया गया है।


ब्राह्मण कोटे से पिछली बार भी दो ही उम्मीदवार थे। इस बार बक्सर से अश्वनी कुमार चौबे के बदले मिथिलेश तिवारी टू दरभंगा से गोपाल जी ठाकुर को मैदान में उतर गया। जबकि पिछले चुनाव की तरह इकलौते कायस्थ उम्मीदवार पटना साहिब से रविशंकर प्रसाद हैं। इस बार भी इस समाज से इन्हें ही टिकट दिया गया है।


उधर, हम बात करें सवर्ण के बदले अन्य समाज की तो पार्टी ने चार पिछड़ा दो अति पिछड़ा और एक दलित कोटे से उम्मीदवार बनाया है। पश्चिमी चंपारण से डॉक्टर संजय जयसवाल मधुबनी से अशोक कुमार यादव उजियारपुर से नित्यानंद राय और पाटलिपुत्र से रामकृपाल यादव को उम्मीदवार बनाया गया है। मतलब राजद के वोट बैंक में सेंड लगाने के लिए चार अक्षरों में से अब की भी तीन यादव को पार्टी ने लोकसभा के रण में उतारा है।