ब्रेकिंग न्यूज़

BPL solar panel : बिहार में बीपीएल परिवारों के लिए बड़ी राहत! घर की छत पर अब फ्री सोलर पैनल, जानें इसके लिए कब तक कर सकते हैं अप्लाई? इस साल अगर आपका भी है टॉपरों की लिस्ट में नाम, तो हो जाएंगे मालामाल: BSEB ने प्राइज मनी में किया बदलाव, जानिए अब कितनी मिलेगी राशि मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: भारत में बढ़ गए पेट्रोल के दाम, इतने रुपये की हुई बढ़ोतरी मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: भारत में बढ़ गए पेट्रोल के दाम, इतने रुपये की हुई बढ़ोतरी Indian Railways : रेलवे में अब कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं! इस वजह से समय से पहले 6 अफसर को कर दिया रिटायर; पढ़िए पूरी खबर बाइक और ट्रक में जोरदार टक्कर: मेला से लौट रहे तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत, इलाके में कोहराम Bihar Road : बिहार के इस इलाके के लोगों की बदलेगी किस्मत, देवघर जाना हुआ आसान; यात्री और व्यापारियों के लिए बड़ी राहत! क्या आपका भी इस बैंक में है खाता? तो कर लें यह काम, नहीं तो बंद हो जाएगा अकाउंट खुले में मांस-मछली कारोबार बैन: निगम ने चलाया सख्त अभियान, 686 दुकानों पर रोक, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई Bihar News: 'अगला CM अगर नीतीश कुमार के रास्तों पर नहीं चले तो टिक नहीं पाएगा...', मांझी ने अपना अनुभव साफ-साफ बता दिया

Home / news / BJP में JVM के विलय का मरांडी ने कर दिया एलान, इस दिन...

BJP में JVM के विलय का मरांडी ने कर दिया एलान, इस दिन होगा बड़ा कार्यक्रम

11-Feb-2020 02:12 PM

RANCHI: जेवीएम प्रमुख बाबूलाल मरांडी ने आज एलान कर दिया कि पार्टी की बीजेपी में विलय किया जाएगा. इसको लेकर रांची में एक बड़ा कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा.  

17 फरवरी को होगा विलय

मरांडी ने कहा कि 17 फरवरी को रांची के प्रभात तारा मैदान में इसको लेकर बड़ा आयोजन किया जाएगा. इसमें बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत कई बीजेपी के बड़े नेता शामिल होंगे.

दिल्ली में बनी थी रणनीति

अमित शाह के सरकारी आवास पर शनिवार की रात मरांडी ने मुलाकात की थी. इन दोनों नेताओं के साथ साथ भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओमप्रकाश माथुर भी थे. मरांडी ने भाजपा नेताओं को बताया कि 11 फरवरी को रांची में पार्टी की केंद्रीय कार्यसमिति की आयोजित बैठक में यह प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित हो जाएगा और उसके बाद जेवीएम की ओर से बीजेपी को विलय का प्रस्ताव भेजा जाएगा. 

मरांडी को मिलेगा बड़ा पद 

अपनी पार्टी के विलय करने के बाद मरांडी को भूमिका झारखंड की राजनीति में क्यों होगी इसको लेकर भी शनिवार को मंथन हुआ था. मरांडी के शक को दूर करते हुए बीजेपी नेताओं ने उनको कोई बड़ा पद देने का वादा किया था. आगामी राज्यसभा चुनाव पर भी तीनों नेताओं ने चर्चा की थी. मरांडी ने अमित शाह से आग्रह किया था कि वे पार्टी के विलय समारोह में स्वयं शामिल हो. बता दें कि झारखंड में जेवीएम के बाबलाल मरांडी समेत तीन विधायक थे. लेकिन विधायक बंधु तिर्की और प्रदीप यादव बीजेपी में विलय का विरोध कर रहे थे. विरोध करने वाले दोनों विधायकों को सस्पेंड कर दिया हैं.