बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
11-May-2024 01:42 PM
By HARERAM DAS
BEGUSARAI : बेगूसराय में आज चुनाव प्रचार का आखिरी दिन है। गिरिराज सिंह के समर्थन में आज असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बेगूसराय में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने अपने चिर-परचित अंदाज में विरोधियों पर हमला बोला। हिमंता ने कहा कि देश के अंदर इस बार भाजपा की सरकार 400 से अधिक सीटों के साथ आई तो देश के अंदर से लव -जिहाद नाम की चीज़ को खत्म कर दिया जाएगा।
दरअसल, असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा बिहार के बेगूसराय लोकसभा सीट पर एक चुनावी जनसभा को संबोधित करने पहुंचे थे। जहां अपने संबोधन में उन्होंने पाकिस्तान और लव जिहाद का राग छेड़ दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस बार पीएम नरेंद्र मोदी को 400 सीट मिली तो देश में लव-जिहाद करने की हिम्मत किसी में नहीं रहेगी।
उन्होंने कहा कि पहले पाकिस्तान के लोग आकर भारत में बम फेंकते थे। लेकिन पीएम मोदी ने दो बार पाकिस्तान पर बम फेंक दिया तो अब कोई आता है क्या? ऐसे ही 2-4 लव जिहाद वाले का टांग तोड़ देंगे तो जिंदगी में कोई लव जिहाद करने की हिम्मत नहीं करेगा। असम के सीएम ने कहा कि इस देश के अंदर से जो भी गलत चीज़ है, वह खत्म हो सके, इसके लिए हमें मोदी जी की सरकार चाहिए।
उधर, मीडिया से बातचीत के दौरान हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि धर्म और संप्रदाय का मुद्दा हमारे देश में हमेशा रहा है। हमारे देश का विभाजन भी धर्म के आधार पर हुआ था। उन्होंने कहा कि जब देश सनातन हो जाएगा तो बेरोजगारी भी अपने आप रास्ता ले लेगी। हाल में सुर्खियों में रही एक रिपोर्ट की ओर इशारा करते हुए हिमंत ने पूछा कि आज किस कौम की आबादी बढ़ रही है? 45% आबादी किसकी बढ़ी है? हिंदू का तो नहीं बढ़ा है। असम के सीएम ने आगे कहा कि अगर देश हिंदू हो जाता है तो देश की बहुत सी समस्या का अपने आप समाधान हो जाएगा। उन्होंने कहा कि हम तो तीन शादियां नहीं करते हैं। आप देश को हिंदू बना दो, देश की बहुत सारी समस्याएं हिंदू ही हल कर लेगा।
बताते चलें कि उन्होंने इससे पहले बीते कल कहा था कि 'लोग हमसे पूछते हैं कि आपको 400 सीटें ही क्यों चाहिए। हम 400 सीटें इसलिए चाहते हैं ताकि कांग्रेस राम मंदिर की जगह बाबरी मस्जिद का पुनर्निर्माण न कर सके। हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि भारत में बाबरी मस्जिद का पुनर्निर्माण कभी न हो। यही कारण है कि हमें पीएम मोदी को 400 से अधिक सीटें देनी हैं और उन्हें फिर से पीएम बनाना है।