सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर
19-Jun-2022 04:08 PM
PATNA: बिहार में अग्निपथ योजना को लेकर मचे घमासान के बीच आज बीजेपी की बड़ी बैठक हुई। इस बैठक में वर्चुअल माध्यम से बीजेपी के तमाम सांसद, विधायक और पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता शामिल हुए। जिसमें अग्निपथ योजना को लेकर मचे बवाल पर चर्चा की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि पार्टी इंटरनेट मीडिया के जरिए इस योजना का प्रचार-प्रसार करेगी। इसके लिए सभी सांसदो, विधायकों और अन्य नेताओं को लोगों को जागरूक करने का टास्क दिया गया।
बैठक में इस बात पर भी चर्चा हुई कि छात्रों के उग्र आंदोलन के बावजूद पुलिस और प्रशासन ने कोताही बरती और पूरी तरह से मूकदर्शक बनी रही। बैठक में मौजूद नेताओं ने इस पूरे मामले में पुलिस और प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठाए। बैठक में मौजूद पार्टी के नेताओं ने अग्निपथ स्कीम को लेकर देशव्यापी उपद्रव और हमले को लेकर किए गए षडयंत्र की जानकारी शीर्ष नेतृत्व को दी। बैठक में सभी सांसदों, विधायकों, विधान पार्षदों, पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को सोशल मीडिया के जरिए युवाओं को जागरूक करने की जिम्मेवारी सौंपी गई।
बता दें कि बिहार समेत देश के कई राज्यों में अग्निपथ स्कीम के खिलाफ युवाओं ने सड़कों पर उतर कर खूब उत्पात मचाया था। इस दौरान उपद्रवियों ने बीजेपी नेताओं और भारतीय जनता पार्टी के कार्यालयों को निशाना बनाया। उपद्रवियों ने बीजेपी बिहार के प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल, डिप्टी सीएम रेनू देवी के आवास पर तोड़फोड़ की थी। इसके अलावा बीजेपी कार्यालयों में भी तोड़फोड़ और उत्पात मचाया गया था।