Bihar News: इंस्टाग्राम से शुरू हुआ प्यार थाने होते हुए मंदिर तक पहुंचा, बिहार में ‘पकड़ौआ विवाह’ को लेकर बवाल Bihar Crime News: नेपाल के रास्ते बिहार पहुंच रहे पाकिस्तान में छपे जाली भारतीय नोट, STF ने बड़े नेटवर्क का किया खुलासा Bihar Crime News: नेपाल के रास्ते बिहार पहुंच रहे पाकिस्तान में छपे जाली भारतीय नोट, STF ने बड़े नेटवर्क का किया खुलासा Bihar Crime News: बिहार में महज 65 दिन में टूट गया सात जन्मों का बंधन, नवविवाहिता की संदिग्ध मौत से सनसनी Bihar Crime News: बिहार में महज 65 दिन में टूट गया सात जन्मों का बंधन, नवविवाहिता की संदिग्ध मौत से सनसनी Bihar Bhumi: एक जमीन पर दो खतियान का खेल खत्म, सरकार ने सभी समाहर्ताओं से कहा– सरकारी भूमि पर मालिकाना हक का दावा करने वालों को 'स्वामित्व' का प्रमाण देना होगा..नोटिस जारी करने का आदेश Sorry Papa.. गाजियाबाद में तीन सगी बहनों ने 9वीं मंजिल से कूदकर दे दी जान, सुसाइड नोट में लिखी दिल की बात Sorry Papa.. गाजियाबाद में तीन सगी बहनों ने 9वीं मंजिल से कूदकर दे दी जान, सुसाइड नोट में लिखी दिल की बात Bihar Bhumi Survey: बिहार में 'भूमि सर्वे' को लेकर तय हुई समय सीमा, सरकार का ऐलान- अब नहीं चलेगी ढिलाई Bihar News: बिहार में ट्रक ने कार में मारी जोरदार टक्कर, सामने आया दिल दहलाने वाला वीडियो; देखिए..
08-Feb-2024 10:27 AM
By VISHWAJIT ANAND
PATNA : बिहार की राजनीति के बडे़ भाई लालू यादव और छोटे भाई नीतीश कुमार की दोस्ती एक बार फिर टूट गई है। 17 महीने लंबी चली इस पारी में कई ऐसे कांड हुए जिससे लालू और नीतीश एक-दूसरे से दूर होते गए और बात यहां तक पहुंच गई कि भाजपा के खिलाफ विपक्षी दलों का इंडिया गठबंधन बनाने के सूत्रधार नीतीश वापस बीजेपी के ही पास पहुंच गए हैं। इसमें सबसे बड़ा मुद्दा सीट बंटवारा भी रहा है। लेकिन, अब नीतीश कुमार की यह उत्सुकता भाजपा के साथ आते ही शांत हो गई है। अब उन्हें सीट बंटवारे को लेकर उन्होंने चुप्पी साध ली है।
दरअसल, यह वही इंडिया गठबंधन में नीतीश चाहते थे कि सीट का बंटवार जल्दी हो जाए जिससे पार्टी को सीट पता हो और फिर पार्टी कैंडिडेट तय करके मैदान में उतर जाए। नीतीश ये कहते रहे कि बीजेपी से लड़ना है तो मजबूती से लड़ना होगा। लेकिन मुंबई में इंडिया गठबंधन की तीसरी बैठक के बाद 1 सितंबर को जो जल्द सीट बंटवारे की बात हुई वो कांग्रेस ने पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के लिए दिसंबर तक ठंडे बस्ते में डाल दी। और संयोग देखिए कि अब तक बिहार में सीट बंटवार नहीं हुआ है। इतना ही नहीं सीट बंटवारे की राग अलपाने वाले नीतीश कुमार खुद इन बातों को भूल गए हैं।
नीतीश कुमार ने कहा है कि - सीट बंटवारा के बारे में चर्चा करने का कोई तुक नहीं है। वह सब चीज तो होगा ही सब चीज सब बात उन लोगों को पहले से मालूम है। बाकी उन सब चीजों का कोई खास बात नहीं है। ऐसे में अब आप खुद सीएम नीतीश कुमार की इस बयान से मतलब निकाल सकते हैं की आखिर वो इतनी जल्दी बदल कैसे गए।
मालूम हो कि, बिहार के सीएम नीतीश कुमार बुधवार सुबह सबसे पहले पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात करने पहुंचे थे।इसके बाद वह अमित शाह से मिलने पहुंचे और फिर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी मुलाकात की। यहां से निकलने के बाद बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि जेडीयू एनडीए के साथ 1995 से है। अटल बिहारी वाजपेयी के समय से हम लोग साथ हैं। बीच में दो बार हम इधर-उधर हो गए थे। अब कहीं नहीं जाएंगे। साथ ही रहेंगे।
आपको बताते चलें कि, बिहार में छह सीटों के लिए नामांकन होना है. राज्यसभा चुनाव की बात करें तो बिहार में नामांकन की तारीख 15 फरवरी है। कयास लगाया जा रहा है कि बिहार के राजनीतिक आंकड़ों के मुताबिक भाजपा और आरजेडी दो-दो और जेडीयू एक सीट पर जीत हासिल कर सकती है। किसी भी अन्य के पास अपने दम पर छठवीं सीट जीतने की संख्या नहीं है। माना जा रहा है कि यह सीट महागठबंधन के खाते में जा सकती है।