ब्रेकिंग न्यूज़

पटना एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान युवक के बैग से मिली तीन गोलियां, पूछताछ जारी; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पटना एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान युवक के बैग से मिली तीन गोलियां, पूछताछ जारी; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट Bihar Teacher News : ऑनलाइन हाजिरी का खेल पकड़ में आया, 19 शिक्षक पकड़े गए, कई का वेतन रुका; पूरा मामला जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर क्या लेंगे आप… 1 किलो आम या लग्जरी बाइक? जानिए इस ‘लाल सोने’ की कीमत जिसे जानकर हर कोई दंग रह जाएगा! PMCH के पैथोलॉजी विभाग में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची दमकल की कई गाड़ियां PMCH के पैथोलॉजी विभाग में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची दमकल की कई गाड़ियां हत्या या आत्महत्या? बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक का शव, मौत की वजह तलाश रही पुलिस Bihar news : बिहार में गर्मी का बड़ा असर! आंगनबाड़ी केंद्रों का समय बदला, अब सुबह ही होगा पूरा काम, जानें नया टाइमिंग सिस्टम! बिहार में उच्च शिक्षा सुधार पर सख्ती: खराब प्रदर्शन वाले संस्थानों का होगा शैक्षणिक ऑडिट, वोकेशनल कोर्स की फीस होगी एकसमान बिहार में उच्च शिक्षा सुधार पर सख्ती: खराब प्रदर्शन वाले संस्थानों का होगा शैक्षणिक ऑडिट, वोकेशनल कोर्स की फीस होगी एकसमान

Home / news / भाजपा के पूर्व सांसद आर के सिन्हा ने कोइलवर के बहियारा में सैकड़ो...

भाजपा के पूर्व सांसद आर के सिन्हा ने कोइलवर के बहियारा में सैकड़ो गरीबो के बीच बांटे कंबल,आधा दर्जन गांवों के पांच सौ से अधिक गरीबो को दिए गए कंबल

30-Dec-2021 05:32 PM

DESK : कंबल वितरण पखवारा के तहत राज्य भर में गरीब एवं असहाय लोगो के बीच चलाए जा रहे कंबल वितरण अभियान के दौरान गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक सदस्य और पूर्व राज्यसभा सांसद आर के सिन्हा ने भोजपुर जिले के कोइलवर प्रखण्ड स्थित अपने पैतृक गांव बहियारा में पांच सौ से अधिक गरीब, असहाय और जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल का वितरण किया है.


कंबल वितरण के दौरान बहियारा,फरहंगपुर,भदवर,चांदी,नरवीरपुर, खनगांव सहित आधा दर्जन गांवों की गरीब,असहाय और भीषण ठंड का दंश झेल रही महिलाओं,पुरुषों और वृद्धों के बीच भाजपा के संस्थापक सदस्य और पूर्व राज्यसभा सांसद आर के सिन्हा ने कंबल का वितरण किया. कोइलवर प्रखण्ड के आधा दर्जन गांवों के पांच सौ से अधिक लोगो को कम्बल वितरण करने के दौरान मंच से लोगो को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद आर के सिन्हा ने कहा कि ठंड के इस भीषण मौसम में गरीब और असहाय लोगों, वृद्ध और बुजुर्गों की सेवाऔर मानवता की सेवा से बड़ी कोई सेवा नहीं है. ऐसे लोगों को कंबल प्रदान करने का काम मानवता का काम है और वे प्रति वर्ष जाड़े के मौसम में हजारो हजार लोगों को कम्बल उपलब्ध कराकर उनकी जान की रक्षा करने का पुण्य काम करते हैं.


उन्होंने कहा कि हर सक्षम लोगो को जाड़े के इस मौसम में लोगो की जान की रक्षा के लिए कम्बल का वितरण करना चाहिए. पूर्व सांसद आर के सिन्हा के कम्बल वितरण के कार्यो की लोगो ने सराहना की है और उनके द्वारा जिले के लोगो के लिए समय समय पर किये जाने वाले ऐसे कार्यो को गरीबो,असहायों और जरूरतमंदों  के लिए महत्वपूर्ण और प्राण रक्षक बताया है. पूर्व सांसद के कंबल वितरण कार्यक्रम के दौरान एसआईएस की उप महाप्रबंधक प्रशासन श्रीमती रत्ना सिन्हा ने भी सैकड़ो लोगो के बीच  कंबल का वितरण किया. कार्यक्रम में विमल कुमार, पूर्व सांसद के जनसंपर्क अधिकारी सतीश राजू, मैथेमेटिक्स गुरु रजनीकांत श्रीवास्तव सहित कई लोग मौजूद थे.