तेजस्वी की हार पर मांझी ने कसा तंज, कहा..पैसा लेकर टिकट बेचिएगा तब विधायक मोबाइल ऑफ नहीं करेंगे तो क्या करेंगे मुजफ्फरपुर में किशोर को गोली मारने वाला जीतन राय गिरफ्तार, गोल्ड लूट कांड में भी था वांटेड नवादा में मेला देखने गये बच्चे को लगी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती वैशाली पहुंचे थाईलैंड के 300 बौद्ध भिक्षु, विश्व शांति के लिए की विशेष प्रार्थना बिहार राज्यसभा चुनाव: NDA की जीत पर रोहित कुमार ने जनता का जताया आभार, तेजस्वी यादव पर साधा निशाना बिहार में NDA ने सारी सीटें जीती: BJP कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल, जयश्री राम के लगे नारे राज्यसभा चुनाव के नतीजे आधिकारिक तौर पर जारी, नीतीश कुमार और नितिन नबीन को 44 विधायकों का मिला वोट उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा की अपील का असर, करीब 300 राजस्व अधिकारी हड़ताल छोड़ काम पर लौटे नालंदा में 17 हजार रुपये घूस लेते शिक्षक गिरफ्तार, विजिलेंस की टीम ने रंगेहाथ दबोचा Bihar Crime News: फायरिंग मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, छह लोगों को किया गिरफ्तार; पिस्टल और गोलियां बरामद
09-Jun-2021 11:22 AM
PATNA : बिहार में सत्ताधारी गठबंधन के अंदर नया बखेड़ा शुरू हो गया है। एनडीए में अंदरूनी खींचतान इतनी आगे बढ़ चुकी है कि अब हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा ने बीजेपी नेताओं पर आरोप लगाया है कि वह नीतीश सरकार को अस्थिर करने का प्रयास कर रहे हैं। इतना ही नहीं हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा ने अब एनडीए में कोऑर्डिनेशन कमेटी बनाने की मांग रख दी हैम आपको बता दें कि दलित और अल्पसंख्यक के विवाद को लेकर हम की तरफ से बीजेपी के ऊपर मंगलवार को जोरदार हमला बोला गया था और अब हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा ने बीजेपी नेताओं पर खुलकर आरोप लगाया है।
हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के प्रवक्ता दानिश रिजवान ने कहा है कि बीजेपी के कुछ नेता नीतीश सरकार को अस्थिर करने का प्रयास कर रहे हैं। सरकार के खिलाफ बयानबाजी करके बीजेपी के नेताओं ने विपक्ष को मौका दिया है। हालात ऐसे हो गए हैं कि अब एनडीए सरकार की फजीहत से बीजेपी के कुछ नेताओं के कारण हो रही है। ऐसे में जरूरी हो जाता है कि एनडीए के अंदर जल्द से जल्द कोऑर्डिनेशन कमिटी बनाई जाए। डॉ दानिश रिजवान ने कहा है कि अगर कोऑर्डिनेशन कमिटी बनाने में देरी हुई तो हालात और खराब हो सकते हैं।
आपको बता दें कि यह सारा विवाद उस वक्त शुरू हुआ जब बीजेपी की तरफ से लगातार यह आरोप लगाए गए कि बिहार में दलितों की सुरक्षा सरकार सुनिश्चित नहीं कर पा रही है। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जयसवाल ने यह कहा कि दलितों के खिलाफ अल्पसंख्यकों की तरफ से लगातार उत्पीड़न के मामले सामने आ रहे हैं और ऐसे में पुलिस की भूमिका भी बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। संजय जयसवाल ने अपनी ही सरकार के ऊपर सवाल उठाए थे। आपको बता दें कि पूर्णिया के वायसी में हुई घटना के बाद से बीजेपी दलित सुरक्षा को मुद्दा बनाए बैठी है। इसके लिए वह अल्पसंख्यकों के ऊपर कार्रवाई की मांग भी करती रही है। ऐसे में अब जीतन राम मांझी नीतीश सरकार के बचाव में उतर गए हैं। नीतीश कुमार के बचाव में उतरी हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा ने कहा है कि बीजेपी अब सरकार को अस्थिर करने का प्रयास कर रही है। हम के इस बयान के बाद अब एनडीए में बयानबाजी और तेज होने के आसार हैं।