अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
08-Dec-2022 08:44 PM
PATNA : कुढ़नी विधानसभा उपचुनाव में जीत का जश्न मना रही बीजेपी ने अपनी सहयोगी पार्टी लोजपा (रामविलास) और उसके अध्यक्ष चिराग पासवान को एक दफे भी शुक्रिया नहीं कहा है. लेकिन चिराग फैक्टर ही बिहार में बीजेपी की जान बचा रहा है. पहले गोपालगंज औऱ अब कुढनी के उपचुनाव में जीत हासिल करने वाली बीजेपी के साथ अगर चिराग पासवान नहीं होते तो तस्वीर अलग होती.
कुढ़नी में चिराग पासवान के वोट ने किया कमाल
कुढ़नी विधानसभा सीट पर बीजेपी की जीत 3 हजार 649 वोट से हुई है. अब इस विधानसभा क्षेत्र का समीकरण समझिये. कुढ़नी में पासवान जाति के वोटरों की तादाद लगभग 10 हजार है. अहम बात ये भी है कि पासवान जाति के वोटरों का वोटिंग परसेंटेज ज्यादा होता है. अगर ये वोट बैंक बीजेपी के साथ नहीं होता तो कुढ़नी का हाल क्या होता इसका अंदाजा लगाया जा सकता है.
दरअसल कुढ़नी में भाजपा की जीत की रूपरेखा तैयार करने में चिराग पासवान ने अहम भूमिका निभायी. 3 दिसंबर को जब विधानसभा क्षेत्र में प्रचार समाप्त हो रहा था तो चिराग पासवान वहां जनसभा करने पहुंचे थे. स्थानीय लोगों के मुताबिक चिराग पासवान की जनसभा में जो भीड़ उमड़ी वैसी भीड़ बीजेपी के किसी नेता के सभा में नहीं उमडी थी. चिराग की सभा में आयी भीड़ नीतीश-तेजस्वी की साझा जनसभा से भी कम नहीं थी.
चुनाव प्रचार के आखिरी दिन चिराग की बडी जनसभा ने वोटरों के बीच बड़ा मैसेज दिया. कुढ़नी के वोटरों की बड़ी जमात उस वक्त तक संशय की स्थिति में थी. लेकिन चिराग की सभा के बाद उन्हें लगा कि लड़ाई तो बीजेपी और जेडीयू के बीच ही है और बीजेपी की स्थिति मजबूत है. बाकी पार्टियां तो वोट काट रही हैं. फर्स्ट बिहार ने कुढनी विधानसभा क्षेत्र के कई मतदाताओं से बात की. उनका कहना था कि चिराग की सभा के बाद न सिर्फ पासवान वोटर आक्रमकता के साथ बीजेपी के साथ आ गये बल्कि इसका मैसेज भूमिहारों में भी गया. उससे पहले मुकेश सहनी की पार्टी से खड़े भूमिहार उम्मीदवार के पक्ष में उनके स्वजातीय वोटरों का अच्छा खासा जमात खड़ा था. उस तबके में ये मैसेज गया कि वीआईपी उम्मीदवार सिर्फ वोट काट सकता है, जीत किसी सूरत में हासिल नहीं होनी है. लिहाजा आखिरी दौर में उनका मिजाज बदला.
बता दें कि इससे पहले गोपालगंज विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में भी सिर्फ 2183 वोटों से जीत हासिल की थी. चिराग ने वहां भी प्रचार कर अपने आधार वोट को बीजेपी में ट्रांसफर कराया था. गोपालगंज में भी पासवान वोटरों की तादाद लगभग 10 हजार के करीब है. वहां भी चिराग फैक्टर काम नहीं करता तो शायद परिणाम कुछ औऱ होता.