खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त
22-Jun-2023 04:20 PM
By First Bihar
PATNA: पटना के संजय गांधी जैविक उद्यान के स्वर्ण जयंती समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पर्यावरण,वन एवं जलवायू परिवर्तन मंत्री तेजप्रताप यादव शामिल हुए। इस अवसर पर तेजप्रताप ने पौधारोपण किया और 50 वर्षों की यादों को संजोने वाले कॉफी टेबल बुक का भी विमोचन किया। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए तेजप्रताप यादव साइकिल से पहुंचे थे। इस दौरान मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए तेजप्रताप ने कहा कि पटना में बीजेपी का पोस्टर फट गया है। बीजेपी वालों को पब्लिक पसंद नहीं कर रही है। भाजपा में भष्टाचारियों का जमावड़ा है।
तेजप्रताप ने कहा कि कर्नाटका में जो कुछ हुआ वो पूरे देश की जनता ने देखा है। कर्नाटका में विधानसभा चुनाव बुरी तरह बीजेपी हारी। बीजेपी के खिलाफ कर्नाटका से शंखनाद हो चुका है। अब सब जगह बीजेपी हारेगी। बीजेपी का नामो निशान खत्म हो जाएगा।
वही कल होने वाली विपक्षी दलों की बैठक के बारे में तेजप्रताप ने कहा कि बीजेपी के खिलाफ यह बैठक सफल साबित होगी। 2024 में नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री नहीं बनेंगे। केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ बिहार से शंखनाद कृष्ण और अर्जुन का होगा। महागठबंधन और नीतीश जी का भी संखनाद होगा।
बीते बुधवार को राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद मुख्यमंत्री नीतीश से मिलने एक अणे मार्ग पहुंचे थे। इस मुलाकात को लेकर जब मीडिया ने तेजप्रताप से सवाल किया तो उनका कहना था कि लालूजी बड़े भाई हैं और नीतीश जी छोटे हैं। छोटे भाई से बड़ा भाई मिलने गये तो इसमें बुराई क्या है? बेमतलब की बात कुछ लोग कर रहे हैं।
वही हम पार्टी के संरक्षक जीतनराम मांझी के एनडीए में शामिल होने पर उन्होंने कहा कि दलित चेहरा और दलित समाज एक नेता के चले जाने से नहीं चलता। जीतनराम मांझी जी को भाजपा वाले ने क्या पढ़ाया कि उनकों अपने तरफ ले लिया।



