ब्रेकिंग न्यूज़

समस्तीपुर: प्रोपर्टी डीलर गणेश सहनी हत्याकांड का खुलासा, 6 लेन के जमीन को लेकर हुआ था विवाद, आरोपी गिरफ्तार नौनिहालों के भविष्य के साथ खिलवाड़? बच्चों को पढ़ाने की बजाय स्कूल में चटाई बिछाकर सोते नजर आए मास्टर साहब, वीडियो हो गया वायरल चलती ट्रेन में महिला ने दिया बच्ची को जन्म, झाझा स्टेशन पर 45 मिनट रुकी साउथ बिहार एक्सप्रेस समस्तीपुर में सहायक काराधीक्षक की पत्नी का फंदे से लटका मिला शव, मायके वालों ने दहेज हत्या का लगाया आरोप समस्तीपुर में महिला समेत दो को मारी गोली, भीड़ की पिटाई के बाद घायल अपराधी सन्नी पासवान की मौत आरा में करोड़ों की टैक्स चोरी का खुलासा, 3 कपड़ा कारोबारियों पर GST की रेड पटना में गोल का मेगा मोटिवेशनल सेमिनार, 1000+ छात्रों ने सीखा NEET-JEE क्रैक करने का मंत्र दरभंगा में बच्ची से रेप-हत्या मामला: पीड़ित परिवार से मुलाकात के बाद बोले प्रशांत किशोर, कहा..बिहार में अधिकारियों का जंगलराज बिहार में फार्मर रजिस्ट्री ने पार किया 40 लाख का आंकड़ा, 47.8% लक्ष्य पूरा Rajpal Yadav: जेल में बंद एक्टर राजपाल यादव, घर में हो रही जश्न की तैयारी; क्या है वजह?

BJP का 40वां स्थापना दिवस आज, जेपी नड्डा बोले.. कोरोना संकट में जरूरतमंदों की मदद करें, गिरिराज उपवास पर

BJP का 40वां स्थापना दिवस आज, जेपी नड्डा बोले.. कोरोना संकट में जरूरतमंदों की मदद करें, गिरिराज उपवास पर

06-Apr-2020 09:27 AM

DELHI : देश में कोरोना वायरस के बीच भारतीय जनता पार्टी आज अपना 40 वां स्थापना दिवस मना रही है हालांकि कोरोना वायरस को देखते हुए बीजेपी ने कहीं भी स्थापना दिवस समारोह का आयोजन नहीं किया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वह कोरोना महामारी के बीच जरूरतमंदों को मदद पहुंचाएं। बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा है कि मैं सभी कार्यकर्ताओं से यह अनुरोध करता हूं कि देश में कोरोना वायरस के खिलाफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिस लड़ाई का आगाज किया है उसमें जरूरतमंद लोगों की मदद करें।


2019 के लोकसभा चुनावों में बड़ी जीत के बाद भारतीय जनता पार्टी ने 40वें स्थापना दिवस समारोह को बड़े पैमाने पर आयोजित करने का मन बनाया था लेकिन कोरोना क्राइसिस में पूरे आयोजन को रद्द कर दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले ही कह चुके हैं कि पार्टी के सभी कार्यकर्ता लॉकडाउन के बीच जरूरतमंद लोगों की मदद करें। 


केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह आज पार्टी के स्थापना दिवस के मौके पर उपवास में रहेंगे। गिरिराज सिंह ने रविवार की रात दीपोत्सव कार्यक्रम में शामिल होने के बाद से खुद इस बात की जानकारी दी थी कि पार्टी के स्थापना दिवस के मौके पर वह उपवास रखेंगे।