ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: ‘सवर्ण भूमिहीनों को पांच डिसमिल जमीन दें’, बिहार सरकार से उच्च जाति आयोग ने की सिफारिश; EWS को लेकर सख्त निर्देश Bihar News: ‘सवर्ण भूमिहीनों को पांच डिसमिल जमीन दें’, बिहार सरकार से उच्च जाति आयोग ने की सिफारिश; EWS को लेकर सख्त निर्देश Bihar ka Mausam: बिहार में फरवरी में ही बदला मौसम का मिजाज, बढ़ते तापमान ने बढ़ाई चिंता; अगले पांच दिनों तक कैसा रहेगा वेदर? Bihar ka Mausam: बिहार में फरवरी में ही बदला मौसम का मिजाज, बढ़ते तापमान ने बढ़ाई चिंता; अगले पांच दिनों तक कैसा रहेगा वेदर? सहरसा कोर्ट का अनोखा फैसला: फर्जी दस्तावेज मामले में आरोपी को मिली जमानत, 6 महीने मंदिर में सेवा की शर्त महाशिवरात्रि और होली से पूर्व हाई अलर्ट: डीजे पर रोक शराबबंदी पर सख्ती बिहार में सिलेंडर हादसा: भांजे की छठ्ठी में मधुबनी में मामा झुलसा, गयाजी में धमाके से 3 घर जलकर राख मोतिहारी में सूखा नशा के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, स्मैक-गांजा के साथ महिला गिरफ्तार होली को लेकर एक्शन में पुलिस, सिविल ड्रेस में शराब तस्करों के ठिकानों पर कर रही रेड, जमुई में बाप-बेटे को दबोचा बिहार में अपराधियों का तांडव: समस्तीपुर में ज्वेलरी शॉप में करोड़ों की लूट, फायरिंग करते फरार हुए अपराधी

BJP दफ्तर में सम्राट चौधरी ने फहराया तिरंगा, लालू यादव पर बोले .... जो खुद नहीं लड़ सकते मुखिया का चुनाव, वो न करें PM मोदी की बात

BJP दफ्तर में सम्राट चौधरी ने फहराया तिरंगा, लालू यादव पर बोले .... जो खुद नहीं लड़ सकते मुखिया का चुनाव, वो न करें PM मोदी की बात

15-Aug-2023 10:39 AM

By First Bihar

PATNA : पूरा देश आज 77 वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इस मौके पर देश के तमाम राजनीतिक गैर राजनीतिक सरकारी गैर सरकारी संस्थानों में झंडा तोलन किया जा रहा है। इसी कड़ी में राजधानी पटना स्थित भाजपा दफ्तर में  भी राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा को फहराया गया। इस मौके पर बिहार भाजपा के प्रदेश   अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने समेत कई राजनेता मौजूद रहे।


सम्राट चौधरी ने कहा कि आज पूरा देश आजादी का महोत्सव माना रहा है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पूरे भारत और पूरे देश में खुशहाली का माहौल है, बिहार के लोगों को मैं अपनी पार्टी की तरफ से शुभकामना देता हूं। यह देश विकसित हो रहा है देश के यशस्वी प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत श्रेष्ठ हो रहा है।


वहीं लालू प्रसाद यादव के तरफ से पीएम मोदी द्वारा अगली बार झंडा तोलन नहीं किए जाने के बयानों को लेकर कहा कि - जो इस तरह की बात कह रहे हैं वह एक मुखिया तक का चुनाव नहीं लड़ सकते हैं। लालू यादव बिहार में नीतीश कुमार जी की कृपा से मुखिया का भी चुनाव नहीं लड़ सकते हैं तो फिर लालू जी की बातों का जवाब देने से क्या फायदा होने वाला है। जो बिहार में मुखिया भी नहीं बन सकते हैं उनकी बातों का क्या ध्यान देना और उनसे क्या बात करना। नरेंद्र मोदी ने पिछले 10 बार से झंडा तोलन किया है और आगे भी करते रहेंगे।


इधर, सीएम नीतीश कुमार के कार्यक्रम में हुए विरोध पर सम्राट चौधरी ने कहा कि - यह गलत परंपरा है।इस तरह की चीज नहीं होनी चाहिए। बिहार के मुख्यमंत्री की हैसियत से सीएम नीतीश कुमार झंडा तोलन कर रहे थे यदि किसी को आपत्ति है तो फिर अपनी आपत्ति कल भी दर्ज करा सकते हैं। राष्ट्रीय दुर्भाग्य के प्रतिक को बिहार के मुख्यमंत्री झंडोत्तोलन कर रहे थे, इसलिए वहां कोई भी विरोध कर रहा था तो गलत था।