Bihar Panchayat Elections 2026 : इस साल पंचायत चुनाव में पहली बार ईवीएम, फॉर्म 1 का इंतजार; जानिए कब शुरू होगा वोटर लिस्ट का काम Bihar Diwas 2026 : पटना में 3 दिन तक मनाया जाएगा भव्य बिहार दिवस, ‘उन्नत बिहार, उज्ज्वल बिहार’ थीम पर कार्यक्रम Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिज़ाज, 24 जिलों में येलो अलर्ट; भारी बारिश और तेज हवाओं की संभावना दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश
02-Apr-2021 01:30 PM
DESK : असम में चुनाव के बीच पाथरकांडी विधानसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी कृष्णेंदु पाल की कार से ईवीएम मिलने के बाद चुनाव आयोग ने बड़ी कार्रवाई की गई. चुनाव आयोग ने 4 मतदान अफसरों को निलंबित कर दिया है. साथ ही FIR दर्ज करने का आदेश दिया गया है. चुनाव आयोग ने जिला निर्वाचन अधिकारी से विस्तृत रिपोर्ट भी तलब की है.
दरअसल, असम में कल दूसरे चरण का मतदान हुआ था. मतदान के बाद करीमगंज जिले के कनिसैल कस्बे में एक लावारिस बोलेरो मिली. इस बोलेरो में ईवीएम मशीन थी. इस बोलेरो में ईवीएम की मौजूदगी पर बवाल शुरू हो गया. बाद में पता चला कि ये बोलेरो पाथरकांडी विधानसभा सीट के बीजेपी उम्मीदवार कृष्णेंदु पाल की है. मामले पर चुनाव आयोग ने तुरंत कार्रवाई करते हुए जांच के आदेश दिए.
जांच में सामने आई शुरूआती रिपोर्ट के मुताबिक, पोलिंग पार्टी की गाड़ी बीच रास्ते में खराब हो गई थी, इसके बाद पीठासीन अधिकारी ने रास्ते से गुजर रही एक गाड़ी को जिला मुख्यालय पहुंचाने का आग्रह किया, गाड़ी उनको ला रही थी, पोलिंग पार्टी को शुरुआत में जानकारी नहीं थी कि जिस गाड़ी में वो लिफ्ट ले रहे हैं, वह बीजेपी विधायक और मौजूदा चुनाव में पार्टी उम्मीदवार की गाड़ी है, बीजेपी विधायक कृष्णेंदु पाल की पत्नी के नाम पर गाड़ी दर्ज है.
इस मामले को लेकर सियासी घमासान छिड़ गया. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कार का वीडियो ट्वीट कर दिया और पूछा कि जब भी किसी निजी गाड़ी में ईवीएम मिलती है तो वो बीजेपी नेता की ही क्यों होती है. बवाल बढ़ा तो चुनाव आयोग ने विस्तृत रिपोर्ट तलब कर ली. जिला निर्वाचन अधिकारी यानी डीएम से पूरे मामले पर रिपोर्ट मांग ली गई है. फिलहाल इस पूरे मामले पर अंतिम रिपोर्ट आने का इंतजार किया जा रहा है.