पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त विवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह Bihar News: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र को भी धनवान बना दिया, छह ठिकानों पर रेड में जमीन के 25 डीड मिले, चाय बगान से लेकर नर्सिंग होम और भी बहुत कुछ.... सुकृष्णा कॉमर्स एकेडमी का कार्यक्रम: ‘प्रतिभा सम्मान समारोह सह ओरिएंटेशन प्रोग्राम 2026’ का भव्य आयोजन “तुमसे सुंदर तो मेरी कामवाली है…” SHO का महिला के साथ अभद्र व्यवहार, वायरल ऑडियो से मचा हड़कंप
10-Jun-2023 09:03 PM
By First Bihar
WEST CHAMPARAN: पश्चिम चंपारण से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। जहां नरकटियागंज से BJP विधायक रश्मि वर्मा पर जानलेवा हमला हुआ है। टीपी वर्मा कॉलेज के कर्मचारियों पर दुर्व्यवहार करने और जानलेवा हमला करने का आरोप रश्मि वर्मा ने लगाया है। बीजेपी विधायक ने शिकारपुर थाने में इसकी लिखित शिकायत दर्ज करायी है। कॉलेज कर्मचारी अनूप तिवारी, सुनील वर्मा, सुजीत वर्मा, संजय चौधरी, दिव्या और प्रियंका को आरोपी बनाया गया है।
नरकटियागंज की एमएलए रश्मि वर्मा का आरोप है कि टीपी वर्मा कॉलेज में कुव्यवस्था का आलम है। यहां के प्रिंसिपल अक्सर कॉलेज से नदारद रहते हैं। यहां के शिक्षक व शिक्षकेतर कर्मी अवैध वसूली में लगे रहते हैं। खुद यहां स्टूडेंट ने इस बात की जानकारी उन्हें दी थी। छात्रों की शिकायत थी कि बीएड की आंतरिक परीक्षा में दो-दो हजार रूपये लिया जा रहा है।
इस शिकायत के बाद रश्मि वर्मा जांच के लिए कॉलेज पहुंची थी। कॉलेज परिसर में घुसते ही वहां के कर्मियों ने उन पर जानलेवा हमला कर दिया। इस दौरान कॉलेज के कर्मियों ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया और विधायक के खिलाफ ही शिकारपुर थाने में आवेदन दिया। इस बात की जानकारी मिलते ही रश्मि वर्मा भी थाने पहुंच गई और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की छानबीन में जुट गयी है।