Patna Eid Namaz 2026 : बदली परंपरा: 20 साल में पहली बार ईद पर गांधी मैदान नहीं पहुंचे नीतीश कुमार, निशांत की एंट्री BIHAR NEWS : पटना में ‘मिट्टी पर बना पुल’ भरभराकर गिरा! घटिया निर्माण ने ली मजदूर की जान, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा Free Ration : अप्रैल में मिलेगा तीन महीने का तिगुना राशन! केंद्र ने राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी घोषणा Bihar teacher transfer : बिहार में शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट! 5.87 लाख शिक्षकों के तबादले पर रोक, जल्द होने जा रहा यह काम Bihar weather : बिहार में ईद के दिन आफत की बारिश, गरज-तड़क और ओले – 4 लोगों की मौत बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला
15-Oct-2020 02:06 PM
By Chandan Kumar
SIWAN : बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर पहले चरण के मतदान के लिए नामांकन की प्रक्रिया पूरी हो गई है. इस चुनाव के दूसरे और तीसरे चरण के मतदान के लिए नॉमिनेशन की प्रक्रिया चल रही है. प्रत्याशी अपना-अपना नामांकन पत्र भर रहे हैं. सीवान जिले के 8 विधानसभा क्षेत्रों के लिए हो रहे नामांकन के छठे दिन बुधवार को 26 उम्मीदवारों ने अपना-अपना नामांकन किया.
बुधवार को सीवान में 16 और महाराजगंज में 10 उम्मीदवारों ने नामांकन कराया. नामांकन को लेकर पूरे दिन उम्मीदवारों के समर्थकों की काफी भीड़ देखने को मिला. दरौंदा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार के रूप में विधायक कर्णजीत सिंह उर्फ ब्यास सिंह ने अपना पर्चा निर्वाची पदाधिकारी सह उप विकास आयुक्त दीपक सिंह के समक्ष दाखिल किया. अचार संहिता के उल्लंघन के मामले में इनके खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया है. जिला प्रशासन की ओर से यह कार्रवाई की गई है.
भाजपा उम्मीदवार कर्णजीत सिंह के साथ-साथ 7 अन्य उम्मीदवारों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है. सीवान विधानसभा क्षेत्र से प्लुरल्स उम्मीदवार डॉ. रामेश्वर सिंह ने निर्वाची पदाधिकारी सह एडीएम रमन सिन्हा के समक्ष अपना नामांकन दाखिल किया. इनके ऊपर भी अचार संहिता के उल्लंघन के मामले में जिला प्रशासन की ओर से कार्रवाई की गई. लोजपा प्रत्याशी बंदना कुशवाहा, आरजेडी के अवध बिहारी, माले प्रत्याशी अमरनाथ यादव और निर्दलीय प्रत्याशी व्यासदेव प्रसाद पर भी मामला दर्ज किया गया है.