पटना 15 किलो सोना लूटकांड में SIT गठित, बदमाशों ने कस्टम अधिकारी बनकर लूट लिया था 22 करोड़ का गोल्ड; पुलिस के हाथ लगा खाली बैग पटना 15 किलो सोना लूटकांड में SIT गठित, बदमाशों ने कस्टम अधिकारी बनकर लूट लिया था 22 करोड़ का गोल्ड; पुलिस के हाथ लगा खाली बैग गेहूं काटने को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प, एक को लगी गोली कई लोग घायल मोतिहारी शराब कांड के मास्टरमाइंड ने किया सरेंडर, पुलिस की दबिश से परेशान होकर पहुंचा कोर्ट… अब तक 10 लोगों की हो चुकी है मौत बिहार में अजब प्रेम की गजब कहानी: युवती और महिला ने मंदिर में रचाई शादी, 15 दिनों से चल रहा था अफेयर; देखिए.. वीडियो बिहार में अजब प्रेम की गजब कहानी: युवती और महिला ने मंदिर में रचाई शादी, 15 दिनों से चल रहा था अफेयर; देखिए.. वीडियो बिहार के सरकारी विद्यालय में रहस्यमयी मौत… रात में सोई छात्रा सुबह मिली मृत, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए संगीन आरोप सूद के लिए बहू और पोतों ने किया रिश्तों का कत्ल, पीट-पीटकर कर दी बूढ़ी दादी की हत्या कौन हैं IAS कल्पना रावत? जिन्होंने बिना कोचिंग पढ़े क्रैक की UPSC की परीक्षा, अफसर पति बने मार्गदर्शक कौन हैं IAS कल्पना रावत? जिन्होंने बिना कोचिंग पढ़े क्रैक की UPSC की परीक्षा, अफसर पति बने मार्गदर्शक
20-Apr-2023 08:09 AM
By First Bihar
MUZAFFARPUR : बिहार में पड़ रही भीषण गर्मी में प्रतिदिन चल रही लोग के बीच अब राज्य सरकार ने बड़ा निर्णय लिया है। राज्य सरकार ने यह फैसला लिया है कि अब मनरेगा के तहत काम कर रहे मजदूरों की टाइमिंग में बदलाव किया जाएगा।
दरअसल, बाद में पड़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए या निर्णय लिया गया है कि मनरेगा की कार्य अवधि में परिवर्तन किया जाए। जिसके बाद आज सुबह 6:00 से 11:00 बजे तक तथा शाम 3:30 बजे से लेकर 6:30 बजे तक मनरेगा के मजदूर काम करेंगे। इसको लेकर मनरेगा आयुक्त ने सभी जिलों के डीएम को एक लेटर भी भेज दिया है।
मनरेगा आयुक्त के तरफ से मजदूरों की टाइम चेंज उनके साथ ही साथ यह भी कहा गया है कि आहार और तालाब की खुदाई में तेजी लाया जाए। ताकि इन आरोपों में पानी भरकर पशु पक्षियों की प्यास बुझाया जा सके। इसके साथ ही साथ घाट स्थल पर पेयजल तथा लू लगने पर मजदूरों का प्राथमिक उपचार कराने का आदेश भी सभी जिलाधिकारियों को दिया गया है। आयुक्त ने इस आदेश के आलोक से जिलों में की गई पहल की जानकारी देने का भी निर्देश दिया है।
मालुम हो कि, बिहार में बुधवार को 17 जिले लू की चपेट में रहे। इनमें पांच जिले बेगूसराय, शेखपुरा, खगड़िया, मोतिहारी और बांका में खतरनाक लू चल रही है। प्रदेश में लगातार पांचवें दिन में चलने से जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित रहा। अब ऐसे में इस भीषण गर्मी में काम करने से मनरेगा मजदूरों के स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है। इसलिए मनरेगा की कार्य अवधि में बदलाव किया गया है।
आपको बताते चलें कि, बिहार में पछुआ हवा और सूरज की तल्ख किरणों के कारण अप्रैल के महीने में ही अधिकतम तापमान ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। राज्य के कई जिलों का तापमान 44 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। तापमान में वृद्धि के कारण लोगों की परेशानी बढ़ गई है। इस बीच, मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक यही स्थिति बने रहने की संभावना जताई है।